Xiaomi इंडियन मार्केट में जल्द दो नए Mi 5G स्मार्टफोन लाने वाली है। ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 888 और Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आएंगे। जानिए क्या होगा इन दोनों में खास... Xiaomi इंडियन मार्केट में दो नए Mi 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन
Xiaomi इंडियन मार्केट में दो नए Mi 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। ये दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 और Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आएंगे। इन दोनों Mi 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
शाओमी ने पिछले साल चीन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन Mi 11 लॉन्च किया था। Mi 11 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जो इस प्रोसेसर के साथ आता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दो Mi 5G स्मार्टफोन्स में से एक फोन Mi 11 हो सकता है। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
वहीं, दूसरे स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Qualcomm ने Snapdragon 870 प्रोसेसर को हाल में लॉन्च किया है। इस प्रोसेसर के साथ अभी सिर्फ Motorola Edge+ S स्मार्टफोन आता है, जो फिलहाल चीन में ही उपलब्ध है। Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
Excited that 2 new #Mi flagship phones with @Qualcomm #Snapdragon #5G processors are coming to #India soon!
🚀 #Snapdragon888
🚀 #Snapdragon870Happy to bring the latest & best to our Mi Fans. Any guesses which phones? 🤔 RT if you are excited.🔁
I ❤️ Mi pic.twitter.com/KmccmNWoSM
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) January 29, 2021
Mi 11 में 6.81-inch का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच होल के साथ आता है। डिवाइस में Corning Gorilla Victus प्रोटेक्शन दी गई है। यह स्क्रीन ना केवल Mi 10 5G से बड़ी है, बल्कि ज्यादा शार्प भी है। Mi 11 में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 480Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 55W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Xiaomi के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलता है। हैंडसेट में 8GB और 12GB की LPDDR5 RAM के साथ-साथ 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर स्कैनर दिया गया है, जो फोन अनलॉक के अलावा हर्ट रेट मॉनिटरिंग और ऑथेराइजिंग पेमेंट्स में भी काम कर सकता है। अन्य फीचर की बात करें तो यह फोन Harman Kardon,डुअल नैनो सिम सपोर्ट, NFC, IR Blaster, Wifi 6 और Bluetooth 5.2 आदि के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर रन करता है।
Features | Xiaomi Mi 11 |
---|---|
Price | – |
Chipset | Snapdragon 888 |
OS | Android 11 |
Display | Custom-WQHD-6.81 inch-3200 x 1440 |
Internal Memory | |
Rear Camera | 108MP+13MP+5MP |
Front Camera | |
Battery | 4600mAh |