Xiaomi sold over 1 5 million units in amazon sale redmi 9 power mi 10i 5g were top selling smartphones : Xiaomi India ने बताया कि हाल ही में खत्म हुए Amazon Great Republic Day Sale में उसने Mi और Redmi के 1.5 मिलियन (15 लाख) यूनिट्स बेचे हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। Xiaomi India ने बताया कि हाल ही में खत्म हुए Amazon Great Republic Day Sale में उसने Mi और Redmi के 1.5 मिलियन (15 लाख) यूनिट्स
Xiaomi India ने बताया कि हाल ही में खत्म हुए Amazon Great Republic Day Sale में उसने Mi और Redmi के 1.5 मिलियन (15 लाख) यूनिट्स बेचे हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में कंपनी ने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन के बारे में भी बताया है। पिछले महीने लॉन्च हुआ Redmi 9 Power और Mi 10i 5G की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
Amazon India पर Redmi 9 Power बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन रहा है। पांच दिन तक चले इस सेल में Redmi 9 Power के अलावा Redmi 9A और Redmi 9 की भी ज्यादा बिक्री हुई है। ये तीनों ही स्मार्टफोन 10 हजार रुपये की कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन रहे हैं। कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुआ Mi 10i सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन रहा है। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
108MP कैमरे और Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर के साथ आने वाले Mi 1oi की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। फोन 6GG RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ ही आता है। फोन के टॉप मॉडल क कीमत 23,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
Mi Fans, we’ve go news!
We’ve done 1.5 MILLION units in the #RepublicDay Sale!
🏆 #1SmartphoneBrand on @amazonIN
🏆 #Redmi9Power – #1 Best Selling Smartphone
🏆 #Mi10i – #1 Selling #5G Smartphone pic.twitter.com/gDXAUvjPSi— Mi India #Mi10i is Here! (@XiaomiIndia) January 27, 2021
बजट स्मार्टफोन Redmi 9 Power के फीचर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है। फोन के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है जबकि इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
Counterpoint की लेटेस्ट रिपोर्ट में भी Xiaomi भारत का लीडिंग स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरी है। कंपनी का भारत में 26 प्रतिशत का मार्केट शेयर रहा है। ग्रोथ की बात की जाए तो Xiaomi की साल-दर-साल ग्रोथ 22 प्रतिशत की रही है। Xiaomi के अलावा एक और चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने पिछले साल सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है।
Xiaomi ने Amazon Sale में बेचे 15 लाख स्मार्टफोन, इस सस्ते 5G फोन की हुई बंपर बिक्री View Story