शाओमी ने Smarter Living 2022 इवेंट पर एक नई लैपटॉप सीरीज, नया फिटनेस ट्रैकर और एक नई स्मार्ट टीवी सीरीज के साथ नया 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा और एक नया राऊटर शामिल हैं। आइए Mi 360° Home Security Camera 2K Pro और Mi Router 4A की कीमत और फीचर्स को जान लेते हैं। शाओमी ने आज, 26 अगस्त 2021 को Smarter Living 2022 इवेंट होस्ट किया। यहां कंपनी ने भारत के लिए एक नई Mi Notebook
शाओमी ने आज, 26 अगस्त 2021 को Smarter Living 2022 इवेंट होस्ट किया। यहां कंपनी ने भारत के लिए एक नई Mi Notebook लैपटॉप सीरीज, नया फिटनेस ट्रैकर Mi Band 6 और एक नई Mi TV 5x स्मार्ट टीवी सीरीज के साथ दूसरे टेक प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इन प्रोडक्ट्स में शाओमी का नया 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा और एक नया राउटर शामिल हैं। आइए इन दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Xiaomi Smarter Living 2022: कहां देखे पाएंगे यह इवेंट, कंपनी आज लॉन्च करेगी नई Mi Notebook समेत कई प्रोडक्ट
शाओमी ने Smarter Living 2022 इवेंट पर Mi 360° Home Security Camera 2K Pro लॉन्च किया है। यह डिवाइस 2K या 1296 पिक्सल रेजलूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस सिक्योरिटी कैमरा में 2 माइक्रोफोन हैं, जो नॉइस कम करने और दो तरफा कॉलिंग के काम आते हैं। इसमें एक नाईट विजन सेंसर भी है जो कम लाइट में भी कलर दिखाता है।
इस डिवाइस में 2.4GHz और 5GHz Dual Band Wi-Fi कनेक्शन का सपोर्ट है, जो बेहतर ट्रांसमिशन और कनेक्शन का दावा करता है। इस कैमरा में F1.4 अपर्चर वाला 6P लेंस है। यह कैमरा 360 डिग्री पैन टिल्ट पैनोरमा व्यू देता है और वर्टीकल व्यू 118 डिग्री तक दिखाता है। Mi 360° Home Security Camera 2K Pro की कीमत 4,499 रुपये है।
शाओमी ने Smarter Living 2022 इवेंट पर Mi Router 4A भी लॉन्च किया है। यह डिवाइस Smart Connect फीचर के साथ आता है जो 2.4GHz और 5GHz बैंड्स एक ही Wi-Fi नाम के अन्दर देता है। इसका डुअल-बैंड टर्मिनल अपने आप ही ऑप्टीमल फ्रीक्वेंसी का चुनाव करता है। इसमें 2.4GHz maximum gain 5dBi x 2 और 5GHz maximum gain 6dBi x 2 वाले 4 एक्सटर्नल ओमनीडायरेक्शनल ऐन्टेना हैं।
यह राउटर MediaTek MT7628DA कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 64MB मेमोरी है जो डेटा ट्रांसमिशन और स्टेबल कनेक्शन सपोर्ट करने के लिए रखी गई है। Mi Router 4A की कीमत 2,199 रुपये है।
Xiaomi Smarter Living 2022 में लॉन्च हुआ नया सिक्योरिटी कैमरा और राउटर, जानें डिटेल View Story