Xiaomi Redmi Note 10 Series भारत में मार्च में लॉन्च होगी। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। Redmi Note 10 सीरीज पिछले साल लॉन्च की गई Redmi Note 9 लाइनअप का सक्सेसर स्मार्टफोन होगा। Xiaomi Redmi Note 10 Series india launch detail: Xiaomi ने अपकमिंग Redmi Note 10 सीरीज स्मार्टफोन्स के इंडिया लॉन्च को टीज किया है।
Xiaomi Redmi Note 10 Series india launch detail: Xiaomi ने अपकमिंग Redmi Note 10 सीरीज स्मार्टफोन्स के इंडिया लॉन्च को टीज किया है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट कर बताया कि Redmi Note 10 सीरीज को भारत में मार्च 2021 में लॉन्च किया जाएगा। मनु कुमार ने इस ट्वीट के साथ शॉर्ट वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लगता है कि शाओमी का यह फोन हाई-रिफ्रेश रेट और कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन हो सकता है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
Redmi Note 10 सीरीज को लेकर कंपनी का कहना है कि यह यूजर्स को अब तक का सबसे स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। शाओमी की Redmi Note 10 सीरीज कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 9 लाइनअप का सक्सेसर होगा। लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शाओमी इस सीरीज में दो स्मार्टफोन- Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro लॉन्च कर सकती है। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
𝘼 𝙣𝙚𝙬 𝙙𝙚𝙘𝙖𝙙𝙚, 𝙖 𝙣𝙚𝙬 𝙦𝙪𝙖𝙣𝙩𝙪𝙢 𝙟𝙪𝙢𝙥 𝙞𝙣 𝙞𝙣𝙣𝙤𝙫𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣!#RedmiNote10 series is from another orbit & it’s arriving early March this year! 🚀 Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
Brace yourselves for a #10on10 experience! RT if you want to know more. 🔁
I ❤️ #Redmi #RedmiNote 🔟 #Launch pic.twitter.com/rRMWkejnI4
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) February 10, 2021
Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732 SoC और दमदार 5050mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह फोन 8GB तक की रैम के साथ आने की उम्मीद है।
पिछले महीने Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने Redmi Note 10 को टीज करते हुए यूजर्स से पूछा था कि वे इस स्मार्टफोन से क्या उम्मीद रखते हैं। Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इन फोन्स को 4G और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से एक फोन को हाल में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स (BIS) का सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Redmi Note 10 Series के स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं। Redmi Note 10 को दो वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, Redmi Note 10 Pro को तीन वेरिएंट- 6GB RAM + 64GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।