Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 9 को अब UK में भी लॉन्च कर दिया है। UK में लॉन्च होने से पहले यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन चीन, यूरोप और भारत समेत अन्य बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने UK में बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर अपने इस लो बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 4GB RAM + 64GB के साथ लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 9 को अब UK में भी लॉन्च कर दिया है। UK में लॉन्च होने से पहले यह
Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 9 को अब UK में भी लॉन्च कर दिया है। UK में लॉन्च होने से पहले यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन चीन, यूरोप और भारत समेत अन्य बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने UK में बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर अपने इस लो बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 4GB RAM + 64GB के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत £159 (लगभग 15,575 रुपये) रखी गई है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
कंपनी अपने इस स्मार्टफोन की खरीद पर Mi Band 4 को यूजर्स को दे रही है। हालांकि, इसके लिए इस स्मार्टफोन को 14 अगस्त से लेकर 23 अगस्त के बीच खरीदना होगा। Redmi 9 को यूजर्स कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसके 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट को UK में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
Xiaomi Redmi 9 कंपनी का पहला एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन 6.53 इंच के FHD+ डॉट नॉच डिस्प्ले फीचर के साथ आता है। यह TUV Rheinland Low Blue Light सर्टिफाइड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में क्रिस्टल क्लियर ऑप्टिमल विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर, 5MP का तीसर और 2MP का चौथा कैमरा दिया गया है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi 9 MediaTek Helio G80 SoC पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए 5,020mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही साथ ये 18W की फास्ट चार्जिंग फीचर और USB Type C पोर्ट के साथ आता है। फोन में ऑडियो कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm जैक भी दिया गया है। यह ड्यूल 4G सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, इसमें एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन कार्बन ग्रे, ओसन ग्रीन और सनसेट पर्पल कलर ऑप्शन के साथ आता है। फोन के बैक में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Features | Xiaomi Redmi 9 |
---|---|
Price | – |
Chipset | Media Tek Helio G80 |
OS | Android 9.0 |
Display | Dot Drop display-6.53” FHD+ Dot Drop display-2340×1080 FHD+, 394 PPI |
Internal Memory | 4GB+64GB |
Rear Camera | 13MP+8MP+5MP+2MP quad camera |
Front Camera | 8MP selfie camera |
Battery | 5020mAh |