Xiaomi Mi Watch Revolve price cut : शाओमी ने वेलेंटाइन्स वीक ऑफर पर अपनी स्मार्टवॉच की कीमत में 3000 रुपये की कटौती की है। शाओमी के इस ऑफर के बाद Mi Watch Revolve को भारत में 7,999 रुपये (Mi Watch Revolve Price) पर खरीदा जा सकता है। Xiaomi ने स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve की कीमत में कटौती कर दी है। शाओमी ने स्मार्टवॉच की कीमत में यह कटौती
Xiaomi ने स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve की कीमत में कटौती कर दी है। शाओमी ने स्मार्टवॉच की कीमत में यह कटौती Valentines Offer के तहत की है। यानी ये ऑफर्स सिर्फ लिमिटेड पीरियड के लिए है। Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच को कंपनी ने पिछले साल सिंतबर 2020 में लॉन्च किया था। शाओमी ने अपनी स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve के दाम में 3 हजार रुपये की कटौती की है। शाओमी ने Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच को भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च किया था। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
शाओमी की स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve को मिले प्राइस कट के बाद इसे भारत में 7,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच को दो कलर ऑप्शन – क्रोम सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया था। शाओमी ने इसस्मार्टवॉच की कीमत सिर्फ Valentines Week के लिए की है। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
इस स्मार्टवॉच को कंपनी की वेबसाइट mi.com और Amazon India से खरीदा जा सकता है। शाओमी ने एक ट्वीट कर इस ऑफर की जानकारी शेयर की है। Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
Lowest price ever! 😍#MiWatchRevolve is available at an unbelievable price.
Grab it at just ₹7⃣,9⃣9⃣9⃣ from and @amazonIN.
Limited period offer!Buy now – pic.twitter.com/C7jBVkz2ge
— Mi India #Mi10i is Here! (@XiaomiIndia) February 9, 2021
Mi Watch Revolve के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 1.39-इंच की राउंड शेप AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी है। शाओमी की इस वॉच में 46mm का डायल मिलता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में Corning’s Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन मिलती है। इस स्मार्टवॉच के साथ मिलने वाली स्ट्रैप की चौड़ाई 22mm है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले का रेजलूशन 454×454 पिक्सल है। स्मार्टवॉच की डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 450 निट्स है।
Xiaomi Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच में 112 वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में 10 स्पोर्ट्स का सपोर्ट, मीडिया कंट्रोल, नोटिफिकेशन, फाइंड माई फोन, वेदर जैसे कई इंफॉर्मेशन मिलते हैं। शाओमी की इस स्मार्टवॉच को Android 4.4 और iOS 10 से ऊपर वाले डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।
Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच में 420mAh की बैटरी, हार्ट रेट मॉनीटरिंग (PPG), GPS, Bluetooth 5.0 BLE, 5ATM वाटर रजिस्टेंस, एंबिएंस लाइट फंशनैलिटी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Xiaomi Mi Watch Revolve price cut : शाओमी की स्मार्टवॉच हुई सस्ती, जानें नई कीमत और फीचर्स View Story