WhatsApp Beta For Android पर नए फीचर्स को स्पॉट किया गया है। व्हाट्सऐप पर जल्द ही आपको एक नई कलर स्कीम मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें WhatsApp Group Creation की तारीख का फीचर वापस जुड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या कुछ होगा नया। WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन को नया अपडेट मिल रहा है। नए अपडेट में ऐप में नई कलर स्कीम जोड़ी गई है,
WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन को नया अपडेट मिल रहा है। नए अपडेट में ऐप में नई कलर स्कीम जोड़ी गई है, जो पहले के मुकाबले ब्राइट है। हालांकि, यह अपडेट अभी बीटा फेज में है। यदि सारी चीजें ठीक रहती हैं, तो कंपनी जल्द ही इसे पब्लिक के लिए जारी कर देगी। नई कलर स्कीम लाइट और डार्क थीम दोनों पर लागू होगी, जिसे आसानी से नोटिस किया जा सकता है। इसके साथ ही बीटा अपडेट में ग्रुप क्रिएशन डेट की जानकारी भी जोड़ दी गई है। Also Read - WhatsApp पर लगा 1952 करोड़ रुपये से ज्यादा का फाइन, जानिए क्या है वजह
नया बदलाव शुरुआत में WhatsApp के Android beta version 2.21.18.1 पर उपलब्ध हैं। इसकी जानकारी व्हाट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। इसमें से एक प्रमुख बदलाव नई कलर स्कीम है, जो डार्क और लाइट थीम दोनों में उपलब्ध रहेगी। हालांकि, इसके बाद भी व्हाट्सऐप में आपको ग्रीन कलर ही मिलेगा, जो हल्के शेड में होगा। आप इस बदलाव को तभी नोटिस कर सकेंगे, जब आप पुराने और नए वर्जन को एक साथ देखेंगे। Also Read - WhatsApp पर छिपाना चाहते हैं अपना लास्ट सीन और हटाने हैं ब्लू टिक? जानें तरीका
कलर स्कीम टॉप बार, बैकग्राउंड और मैसेज बबल समेत सभी मुख्य एलिमेंट्स में उपलब्ध होगी। यहां तक ही नई कलर स्कीम सेंड बटन पर भी नजर आएगी। इसके अतिरिक्त सेटिंग मेन्यू अब ग्रीन के बजाय ग्रे नजर आएगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नई कलर स्कीम स्टेटस के ऊपर नजर आ रहे रिंग में भी नजर आएगी। इसके साथ ही नए अपडेट में ग्रुप क्रिएशन डेट की जानकारी भी सामने आएगी। Also Read - Telegram App ने पार किया एक अरब डाउनलोड का आंकड़ा, WhatsApp को मिली कड़ी टक्कर
यह डिटेल्स पहले भी मौजूद थी, लेकिन फेसबुक अधिकृत कंपनी ने बाद में इसे हटा दिया। हालांकि, आईफोन यूजर्स के लिए यह जानकारी पिछले कुछ वक्त से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही WhatsApp ने चैट बार में नजर आने वाले Type a message बैनर को Message से रिप्लेस कर दिया है। यह पहले ही कुछ बीटा यूजर्स के लिए चेंज हो गया था। आप सभी बदलाव को लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा वर्जन पर चेक सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
WhatsApp टेस्ट कर रहा नया कलर, बीटा वर्जन में लौटा पुराना फीचर View Story