Home / Articles / 'लाइगर' का नया गाना 'आफत' रिलीज, दिखी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री
'लाइगर' का नया गाना 'आफत' रिलीज, दिखी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री
Posted on 06th Aug, 2022 11:06 AM
1370 Views
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने 'लाइगर' का नया गाना 'आफत' रिलीज किया है। इस गाने में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को तनिष्क बागची और जहरा खान द्वारा गाया गया है। डांस नंबर को पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने कोरियोग्राफ किया है। - vijay deverakonda film liger new song aafat released id="ram"> पुनः संशोधित शनिवार, 6 अगस्त 2022 (16:03 IST) हमें फॉलो करें साउथ सुपरस्टार विजय
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं।
मेकर्स ने 'लाइगर' का नया गाना 'आफत' रिलीज किया है। इस गाने में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को तनिष्क बागची और जहरा खान द्वारा गाया गया है। डांस नंबर को पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने कोरियोग्राफ किया है।
यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। फैंस को विजय और अनन्या की रोमांटिक केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। इस गाने को महज कुछ घंटों में 18 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
बता दें कि फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे साउथ डेब्यू कर रही हैं। फिल्म को धर्मा प्रोड्क्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।