Twitter ने Valentine's Day से पहले यूजर्स को अपने एक फीचर की याद दिलाई है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वर्ड को म्यूट कर उनसे जुड़े ट्वीट्स को अपनी टाइम लाइन से हटा सकते हैं। यहां हम आपको ट्वीटर के इस फीचर के बारे में बता रहे हैं। Valentine’s Day आने वाला है और इस मौके पर कपल्स तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ साथ Twitter पर भी
Valentine’s Day आने वाला है और इस मौके पर कपल्स तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ साथ Twitter पर भी अपने प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन्स डे से पहले इस वीक में कपल्स- रोज डे, चॉकलेट डे, प्रोमिस डे सेलेब्रेट करते हैं। अगर आप वेलेंटाइन्स वीक पर अपने ट्विटर टाइमलाइन पर ऐसे ही मैसेज और हैशटैग को देख कर परेशान हैं तो ट्विटर ने आपकी इस मुश्किल को आसान कर दिया है। Also Read - Twitter ने लॉन्च किया Super Follow फीचर, अब यूजर्स कर पाएंगे अच्छी कमाई
Twitter ने एक ट्वीट पोस्ट कर बताया कि यूजर्स अपने टाइमलाइन में अगर वेलेंटाइन्स से जुड़े मैसेज नहीं देखना चाहते हैं तो वे इन शब्दों को म्यूट कर सकते हैं। ट्विटर ने अपने पोस्ट में Valentine’s Day, Date night, gf bf, Soulmate, babe जैसे शब्द म्यूट किए हैं। इन शब्दों को म्यूट करने पर आपके ट्विटर टाइम लाइन पर ऐसे शब्द वाले ट्वीट नहीं दिखाई देंगे। Also Read - Koo App पर यूजर्स की संख्या 1 करोड़ के पार, अगले साल तक 10 करोड़ तक पहुंचे का है टार्गेट
reminder that you can mute words pic.twitter.com/qDHGjP7XoP Also Read - Twitter Spaces के लिए आएंगे ये 4 नए फीचर्स, मिलेगा Replay का ऑप्शन
— Twitter (@Twitter) February 11, 2021
इस टिप के बाद कई सारे यूजर्स ने ट्विटर को शुक्रिया बोला है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने ट्विटर के इस ट्वीट पर फनी कमेंट भी किए हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ ट्वीट इंबेंड कर रहे हैं।
even the app is single 😂😂 pic.twitter.com/V95LkjTUe6
— Southy ⚪ (@Mzamero_CH) February 11, 2021
Single and very happy, so no need to mute 🥳
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) February 11, 2021
Hence proved. The admin of this account is also single like all of us.
— sagar (@sagrdp) February 11, 2021
🤝🏽top of my list pic.twitter.com/st27fjYt1V
— Kenah (@_kenah) February 11, 2021
वेलेंटाइन्स डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इससे पहले 8 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन्स वीक सेलेब्रेट किया जाता है, जिसमें क्रमश: रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वेलेंटाइन्स डे के रूप में बनाते हैं। वेलेंटाइन्स डे के ऐसे ही मैसेज आप अपनी ट्विटर टाइम-लाइन पर नहीं देखना चाहते हैं तो ट्विटर की यह टिप आपके बड़े काम आ सकती है।
Twitter ने Valentine's Day से पहले याद दिलाया मजेदार फीचर, यूजर्स बोले- Thank You! View Story