आजकल लोग अपनी बात कहने के लिए इमोजी का सहारा लेते हैं। लोगों के पास हजारों Emoji का ऑप्शन होता है। हालांकि, कुछ का यूज अधिक होता है। यहां दुनिया के अधिकांश देशों में सबसे ज्यादा यूज होने वाली इमोजी बताई गई हैं। आजकल इमोजी (Emoji) लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर
आजकल इमोजी (Emoji) लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर व्हाट्सऐप तक, ज्यादातर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को इमोजी का ऑप्शन मिलता है। यूजर्स के पास तरह-तरह की इमोजी का ऑप्शन होता हैं, जिसमें हार्ट और स्माइलिंग फेस आदि शामिल हैं। हालांकि, इनमें से कुछ का यूज बहुत ज्यादा होता है। Also Read - 20 अप्रैल से बदल जाएगा Google Docs इस्तेमाल करने का अंदाज, आ रहा 'गजब' का फीचर
बता दें कि आधिकारिक तौर पर दुनिया के ज्यादातर देशों में सबसे ज्यादा यूज होने वाली इमोजी Crying Laughing है, जिसमें खुशी या हसी की वजह से आंखों से आंसू बहते हुए दिखते हैं। यह जानकारी क्रॉसवर्ड-सॉल्वर द्वारा की गई नई स्टडी में दी गई है। इस स्टडी में फरवरी, 2022 में 9 मिलियन (90 लाख) जियोटैग किए गए ट्वीट्स का एनालिसिस किया गया है। कंपनी ने न सिर्फ सबसे ज्यादा यूज होने वाली इमोजी के बारे में बताया है, बल्कि दुनिया भर के सभी देशों में यूज की जाने वाली टॉप इमोजी की लिस्ट भी जारी की है। आइये, डिटेल में जानते हैं। Also Read - WhatsApp चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार बनाएगा नया फीचर, मिलेंगे 6 रिएक्शन इमोजी
स्टडी में कंपनी को पता चला है कि अधिकांश देश में सबसे ज्यादा हसते हुए आंखों से बह रहे आंसू वाली इमोजी और हार्ट इमोजी का यूज करते हैं। क्राइंग लाफिंग इमोजी सबसे ज्यादा यूज होने वाली इमोजी की लिस्ट में पहले नंबर पर और दूसरे नंबर Heart इमोजी का है। Also Read - Telegram Message में अब आएगा इमोजी रिएक्शन भेजने वाला फीचर, जानें कौन-कौन से Emojis होंगे शामिल
साथ ही खुशी के आंसू वाले फेस वाली इमोजी 75 देशों में सबसे कोमन इमोजी है। इसके अलावा वर्डले-थीम वाली इमोजी अमेरिका में सबसे ज्यादा यूज होने वाली टॉप 10 इमोजी की लिस्ट में शामिल है। इतना ही नहीं, चीन में ताली बजाने वाली इमोजी “प्यार करना” का सुझाव देती है। जबकि ग्रीक के किसी व्यक्ति को थम्स अप भेजना अपराध हो सकता है।
बता दें कि कुल 3,663 आधिकारिक इमोजी हैं, लेकिन सबसे लोकप्रिय इमोजी बाकियों की तुलना में काफी अधिक पसंद की जाती हैं। खुशी के आंसुओं वाली इमोजी, तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा यूज होने वाली rolling on the floor laughing इमोजी की तुलना में लगभग दोगुना अधिक यूज होती है। छठे नंबर पर सबेस ज्यादा यूज होने वाली इमोजी folded hands इमोजी है।
हालांकि, इमोजी को और डिजर्व बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अलग-अलग स्किन कलर वाली इमोजी को पहली बार साल 2015 में उपलब्ध कराया गया था, जबकि गर्भवती पुरुष और गर्भवती व्यक्ति इमोजी लेटेस्ट हैं।
Top Most Used Emojis in World: ये है सबसे ज्यादा यूज होने वाली इमोजी, Heart Emoji को भी छोड़ा पीछे View Story