कंपनी के दावे के मुताबिक Tata Nexon EV Max 'मैक्स' रेंज, सेफ्टी, परफॉर्मेंस और लग्जरी के साथ आती है। यह इलेक्ट्रिक कार 9 सेकंड से कम समय में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। Tata Motors के स्पेशल ईवी डिवीजन टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज 11 मई को भारत में Nexon EV Max को
Tata Motors के स्पेशल ईवी डिवीजन टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज 11 मई को भारत में Nexon EV Max को लॉन्च कर दिया है। टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स मौजूदा मॉडल Nexon EV का नया हाई-रेंज वेरिएंट है, जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। नई Tata Nexon EV MAX SUV को बेहतर रेंज, 30 नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Also Read - Tata Nexon EV Max Vs MG ZS EV: रेंज, बैटरी, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी कार है बेहतर, जानिए डिटेल
कंपनी का कहना है कि Tata Nexon EV Max में 30% बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 40.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। मल्टी-मोड रीजनरेशन के साथ कार की इलेक्ट्रिक मोटर 143 पीएस की अधिकतम पावर और 250 एनएम की पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 8 साल की 1,60,000 किमी की बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर वारंटी के साथ आती है। Also Read - Tata Nexon EV Max में मिल सकते हैं कमाल के फीचर, जानिए क्या होगी कीमत और रेंज
Nexon EV Max को 3.3 kW के स्टैंडर्ड चार्जर या 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के साथ चार्ज किया जा सकता है। 7.2 kW एसी फास्ट चार्जर के जरिए कार को 6.5 घंटे में रेगुलर चार्ज किया जा सकता है। हालांकि 7.2 kW AC के लिए 50,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। Also Read - पता चल गया Tata Nexon EV के लॉन्ग रेंज वेरिएंट का नाम, टीजर में दिखी पहली झलक
Experience EVs at their MAX with the new Nexon EV MAX.
India’s best-selling EV now is even more electrifying with enhanced range, safety, performance and luxury to give a truly MAX experience.
Book Now – https://t.co/M6PyRjs3oz#NexonEVMAX #MovesYouToTheMAX pic.twitter.com/jLPBPr0yhG
— Tata Passenger Electric Mobility Limited (@Tatamotorsev) May 11, 2022
Tata Nexon EV MAX की ARAI सर्टिफाइड रेंज 437 किलोमीटर की है। नई EV सिर्फ 9 सेकंड से कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे तक सीमित है।
Nexon EV Max में 30 नए फीचर्स मिलते हैं, जिनमें लेदरेट वेंटिलेटेड सीट्स, ज्वेलरी कंट्रोल नॉब, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो डिमिंग IRVM, स्मार्ट वॉच इंटीग्रेशन और एक एयर प्यूरीफायर शामिल हैं। इसके सेफ्टी फीचर्स में ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी 4 डिस्क ब्रेक शामिल हैं। बड़े बैटरी पैक को एडजस्ट करने के बावजूद, नेक्सॉन ईवी मैक्स में 350-लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
Tata Nexon EV MAX को 17.74 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.24 लाख रुपये है। ये कीमतें एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं। Nexon EV Max दो वेरिएंट्स- XZ+ और XZ+ Lux में आएगी। कलर ऑप्शन्स में इंटेंसी-टील, डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट शामिल हैं। टाटा की नई EV का मुकाबला MG ZS EV से होगा।
ज्यादा रेंज और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Nexon EV MAX, जानिए कीमत View Story