Samsung का 5G फोन Galaxy A52s 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है। इसे कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A52s 5G का पहला टीजर पिछले सप्ताह ही रिलीज हो गया था। काफी लंबे समय से इसका इंतजार किया जा
Samsung Galaxy A52s 5G का पहला टीजर पिछले सप्ताह ही रिलीज हो गया था। काफी लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में Samsung India ने इसे अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस फोन की लॉन्चिंग डेट की घोषणा की है। कंपनी इस अपकमिंग 5G फोन को भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च करने वाली है। बता दें कि फोन को इस महीने की शुरुआत में ही UK में लॉन्च किया गाय लॉन्चिंग से पहले ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। Also Read - Samsung Galaxy Tab S7 FE (Wi-Fi) हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक
कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया है कि फोन को 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसे देश में 1 सितंबर, 2021 (बुधवार) को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Also Read - Samsung Galaxy A52s vs OnePlus Nord 2: जानें इन दोनों दमदार फोन में क्या है अंतर
Awesome is just around the corner. Get ready as we unveil the all new #GalaxyA52s5G in its Awesome glory on 1st September, 12PM. Catch the super-fast, super smooth smartphone in 3 stunning shades, ready to win you over: Awesome black, Awesome white and Awesome violet. pic.twitter.com/DLrlC7T4IQ Also Read - Samsung Galaxy S21 FE का यूजर मैन्युअल हुआ लीक, नहीं मिलेगा डब्बे में चार्जर
— Samsung India (@SamsungIndia) August 28, 2021
हाल ही में आई नई खबर के अनुसार, यह बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। Gizmochina की रिपोर्ट में बताया गया है इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर लिस्ट किया गया है। Amazon Listing में फोन के 6GB RAM वाले वेरिएंट को 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, इसके 8GB RAM वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 35,999 बताई गई है। इस कारण ग्राहकों को अभी सटीक कीमत के लिए लॉन्चिंग या फिर कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A52s 5G में 6.5 इंच का S-AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में पंच होल स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। यह Android 11 पर बेस्ट One UI 3.1 पर चलता है। फोन Snapdragon 778G चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM मिलती है। फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसे microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप को देखें तो इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पीछे की तरफ 64MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5MP-5MP के दो अन्य सेंसर लगे हैं। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग का यह फोन Awesome Black, Awesome White और Awesome Violet कलर ऑप्शन में भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।
Samsung Galaxy A52s 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, 1 सितंबर को लेगा भारत में एंट्री View Story