Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में दमदार बैटरी के साथ 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेंसर मिलता है। Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बिना किसी लॉन्च
Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बिना किसी लॉन्च इवेंट के ही पेश कर दिया है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन प्राइस और फीचर्स के साथ लिस्ट हो गया है। क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला यह स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 64MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 20MP का कैमरा दिया है। आइए जानते हैं क्या है इस फोन की कीमत और ऑफर। Also Read - 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6GB RAM, 128GB स्टोरेज वाले Galaxy A32 पर धांसू ऑफर, इस तरह 3000 रुपये सस्ते में मिलेगा फोन
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy A32 के इस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह डिवाइस चार रंग Awesome Violet, Awesome black, Awesome Blue और Awesome White में लॉन्च हुआ है। फोन को 1035.56 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। साथ ही कंपनी पेटीएम वॉलेट के जरिए पहले ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। Also Read - 64MP कैमरा, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A32 पर मिल रहा 2000 रुपये का Discount, Flipkart से ₹1057 EMI पर खरीद सकते हैं आप
Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन में 6.4-inch का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो वॉटरड्रॉप नॉच और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले 1080 x 2400 (FHD+) रेजलूशन का है। फोन में 800nits की ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है। Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन में 2GHz, 1.8GHz का प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने कौन-सा चिपसेट इस्तेमाल किया है इसकी जानकारी नहीं दी है। Also Read - 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6GB RAM वाले Samsung Galaxy A32 को 4,500 रुपये सस्ते में खरीदें, साथ में मिलेगा EMI ऑफर
हैंडसेट 6GB RAM और 128GB तक का स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड पर आधारित OneUI मिलता है, लेकिन एंड्रॉयड वर्जन की जानकारी नहीं दी गई है। हैंडसेट क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका मेन लेंस 64MP का होगा। इसके अतिरिक्त डिवाइस में 8MP का वाइड एंगल लेंस, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
फ्रंट में कंपनी 20MP का कैमरा देगी। फोन में 4G LTE, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C जैसे फीचर मिलेते हैं। फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां View Story