Samsung Galaxy A12 Galaxy A32 Galaxy M62 listed on Indian support page: Samsung जल्द ही भारत में अपने Galaxy A सीरीज के कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी के भारतीय सपोर्ट पेज पर Galaxy A12, Galaxy A32 और Galaxy M62 को देखा गया है। इसके अलावा Galaxy A52 5G को यूरोपीय सपोर्ट पेज पर देखा गया है। Samsung ने पिछले महीने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S21 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है।
Samsung ने पिछले महीने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S21 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के अलावा कंपनी ने Galaxy M02 एंट्री लेवल स्मार्टफोन सीरीज के दो फोन भी लॉन्च किए हैं। कंपनी 15 फरवरी को Galaxy F62 मिड रेंज स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। इसके अलावा कंपनी की प्लानिंग कुछ और मिड रेंज के भारत में लॉन्च करने की है, जिनमें कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Galaxy A32 5G भी शामिल है। Also Read - Samsung Galaxy Tab S7 FE (Wi-Fi) हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक
Samsung Galaxy A12, Galaxy A32 और Galaxy M62 को भारतीय सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड और यूके (UK) के सपोर्ट पेज पर Galaxy A52 5G को भी देखा गया है। ऐसे में कंपनी के Galaxy A सीरीज के ये तीनों फोन जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। Galaxy A32 5G को हाल ही में यूरोपीय देशों में लॉन्च किया गया है। Also Read - Samsung Galaxy A52s vs OnePlus Nord 2: जानें इन दोनों दमदार फोन में क्या है अंतर
Samsung का यह स्मार्टफोन Galaxy A सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जो इस साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन के 4GB RAM वेरिएंट को सपोर्ट पेज पर देखा गया है। सपोर्ट पेज पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A125F के नाम से लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स को टिप्सटर मुकुल शर्मा ने रिवील किया है। फोन के बैक में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिलेगा। हालांकि, टिप्सटर ने फोन के नाम के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन कीमत के बारे में बताते हुए कहा कि इसे 15,000 रुपये के आस-पास में पेश किया जा सकता है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि Samsung का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A12 होगा। Also Read - Samsung Galaxy S21 FE का यूजर मैन्युअल हुआ लीक, नहीं मिलेगा डब्बे में चार्जर
इस स्मार्टफोन के बारे में पहले जो लीक्स सामने आए हैं उसके मुताबिक, फोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ ही, फोन Mediatek MT6765 Helio P35 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यही नहीं, फोन में 128GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 5G मॉडल को पिछले दिनों ही यूरोपीय बाजार में पेश किया है। Samsung के इस स्मार्टफोन को कंपनी के सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-A325F के नाम से लिस्ट किया गया है। फोन में बजट रेंज का MediaTekHelio G85 चिपसेट दिया जा सकता है। यूरोप में इसे 48MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के 5G मॉडल में MediaTek MT6853 Dimensity 720 5G प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, इस स्मार्टफोन में 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन भारत में Android 11 पर आधारित OneUI 3.0 के साथ आ सकता है।
भारतीय सपोर्ट पेज पर Samsung के इस मिड रेंज के स्मार्टफोन को भी लिस्ट किया गया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M51 का अपग्रेडेड मॉडल होगा। इस फोन को मॉडल नंबर SM625/DS के नाम से सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया है। फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह उम्मीद की जा सकती है कि इसे भी Exynos 9825 SoC और 7,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही, इसके बैक में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है।
Samsung के इस मिड रेंज स्मार्टफोन के बारे में कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। Samsung UK के सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुए इस स्मार्टफोन को 64MP क्वाड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सपोर्ट पेज पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A526B/DS के नाम से लिस्ट किया गया है, यहां DS का मतलब Dual SIM (डुअल सिम) कार्ड सपोर्ट है। इस फोन के बारे में एक और जानकारी मिली है कि यह IP67 रेटिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कंपनी का पहला मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है।
Samsung Galaxy A Series के कई स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स View Story