Reliance Jio ने मार्च 2022 में 1.26 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। आपको बता दें कि पिछले तीन महीने से रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स लगातार कम होते जा रहे थे। Airtel के साथ इस कंपनी की कड़ी टक्कर चल रही है। Reliance Jio को तीन महीने के बाद आखिरकार सब्सक्राइबर्स का फायदा हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेटरी
Reliance Jio को तीन महीने के बाद आखिरकार सब्सक्राइबर्स का फायदा हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक नई रिपोर्ट पेश की है, जिसके मुताबिक रिलायंस जियो ने मार्च 2022 में 1.26 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। आपको बता दें कि पिछले तीन महीने से रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स लगातार कम होते जा रहे थे। Also Read - Airtel, Jio और Vi के यह हैं सबसे सस्ते डेली डाटा प्लान, मिलते हैं अनलिमिटिड कॉलिंग जैसे कई बेनेफिट्स
Bharti Airtel के साथ एक बार फिर नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। एयरटेल ने मार्च 2022 में 2.25 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स को एड किया है, जिसके बाद अब उनके टोटल सब्सक्राइबर्स की संख्या 360.03 मिलियन हो गई है। Vodafone Idea की बात करें तो इस कंपनी को एक बार फिर सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। वोडा-आइडिया ने मार्च 2022 में 2.81 मिलियन सब्सक्राइबर्स गवाएं हैं। Also Read - BSNL ने लॉन्च किया 87 रुपये का नया प्लान, डेली मिलेगा 1GB डेटा और...
इस वक्त रिलायंस जियो मार्केट में 35.37% के साथ लीड कर रही है। वहीं एयरटेल 31.55% के साथ दूसरे और वोडाफोन-आइडिया 22.83% के साथ तीसरे स्थान पर है। बीएसएनएल इस लिस्ट में 9.96% के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। Also Read - Jio Vs Airtel: 666 रुपये में जियो या फिर एयरटेल कौन-सी कंपनी दे रही ज्यादा बेनेफिट्स?
भारत के दो टॉप टेलीकॉम कंपनी के साथ जब नए सब्सक्राइबर्स जुड़े तो उसका असर टोटल वायरलैस सब्सक्राइबर्स की संख्या पर भी पड़ा जो फरवरी 2022 से मार्च 2022 तक में 0.04% बढ़ गया। Reliance Jio के पास 403.99 मिलियन वायरलैस और 5.28 वायर्ड ब्रॉडबैंड यूजर्स हैं। वहीं एयरटेल के पास 210.75 मिलियन वायरलैस और 4.53 मिलियन वायर्ड यूजर्स हैं।
BSNL 23.34 मिलियन वायरलैस और 3.85 मिलियन वायर्ड है। जबकि वोडाफोन आइडिया के पास 122.48 मिलियन वायरलैस ब्रॉडबैंड यूजर्स थे। ट्राई के लेटेस्ट डेटा के अनुसार टॉप-5 ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स ने मार्च 2022 तक में 98.48 प्रतिशत मार्केट शेयर कवर किया हुआ था।
इनमें से Reliance Jio Infocomm Ltd के पास 409.28 million सब्सक्राइबर्स, भारती एयरटेल के पास 215.27 मिलियन सब्सक्राइबर्स, वोडाफोन आइडिया के पास 122.48 मिलियन, BSNL के पास 27.19 मिलियन और Atria Convergence के पास 2.08 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। अब देखना होगा कि मार्च 2022 के बाद कौन सी टेलीकॉम कंपनी को नए सब्सक्राइबर्स का फायदा होगा और किसे नुकसान।
Reliance Jio के साथ जुड़े लाखों नए सब्सक्राइबर्स, Airtel से हो रही है कड़ी टक्कर View Story