Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन्स को भारत और चीन में एक ही महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Note 10 को दो वेरियंट, जबकि Note 10 Pro को तीन वेरियंट में बाजार में उतारा जा सकता है। Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन्स से जल्द पर्दा उठने वाला है। Xiaomi इन दोनों फोन्स को फरवरी में चीन
Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन्स से जल्द पर्दा उठने वाला है। Xiaomi इन दोनों फोन्स को फरवरी में चीन और भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। Redmi के जीएम Lu Weibing चीन में इस सीरीज के लॉन्च को पहले ही टीज कर चुके हैं। वहीं, 91mobiles की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में भी Redmi Note 10 Series को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। अब एक फेमस टिप्सटर ने Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro के वेरियंट्स की डिटेल शेयर की है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने MySmartPrice को Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro के RAM और स्टोरेज वेरियंट की जानकारी दी है। ईशान के मुताबिक, Redmi Note 10 स्मार्टफोन दो वेरियंट्स में आएगा। इनमें 4GB+64GB और 6GB+64GB वाले मॉडल शामिल हैं। वहीं, Redmi Note 10 Pro को तीन वेरियंट में बाजार में उतारा जाएगा। इनमें 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वाले मॉडल शामिल हैं। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
ईशान अग्रवाल ने कहा है कि Redmi Note 10 को ग्रे, वाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Note 10 Pro को ब्रॉन्ज, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा जाएगा। रेडमी के इन स्मार्टफोन्स की कीमत प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
Redmi Note 10 सीरीज स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रो मॉडल में 120Hz LCD डिस्प्ले, Snapdragon 732G प्रोसेसर, 64MP प्राइमरी कैमरा और 5050mAh बैटरी जैसी खूबियां मिल सकती हैं। Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन्स एंड्रॉइड 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करेंगे।
Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro से जल्द उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले डिटेल लीक View Story