शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। Redmi G gaming laptop 14 अगस्त को लॉन्च होगा। फिलहाल कंपनी इस लैपटॉप को चीन में ही लॉन्च कर रही है। यह इस ब्रांड का पहला गेमिंग लैपटॉप होगा। शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। Redmi G gaming laptop 14 अगस्त को लॉन्च
शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। Redmi G gaming laptop 14 अगस्त को लॉन्च होगा। फिलहाल कंपनी इस लैपटॉप को चीन में ही लॉन्च कर रही है। यह इस ब्रांड का पहला गेमिंग लैपटॉप होगा। हालांकि कंपनी ने पहले रेडमीबुक की रेंज लॉन्च की है, जिसमें नोटबुक 13 इंच, 14 इंच और 16 इंच शामिल है। यह गेमिंग लैपटॉप पुरी तरह से ब्लैक कलर में लॉन्च होगा और इसका स्क्रीन साइट 15 इंच हो सकता है। लैपटॉप में पतली बेजल देखने को मिलेगी। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
इन सब के अतिरिक्त रेडमी के इस गेमिंग लैपटॉप (Redmi G Gaming Laptop) में यूजर्स को बेहतर कूलिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। यह लैपटॉप चीन में 14 अगस्त को चीनी समयानुसार दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा। लॉन्चिंग की जानकारी के अतिरिक्त रेडमी के वीबो अकाउंट पर इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर भी शेयर की गई है। नए लैपटॉप में कंपनी मैटे फिनिश प्रदान कर सकती है। इसके साथ गर्मी को कम करने के लिए इसमें बड़ा वेंट मिल सकता है। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
गेमिंग के लिए इसमें फुल साइज कीबोर्ड दिया जा सकता है, जिसमें एक बड़ा टच बोर्ड भी होगा। इसके अतिरिक्त टीजर में हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ड मिलेगा। चूंकि यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है, इसलिए यह पतला और कम वजन वाला नहीं होगा। रेडमी द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में यह गेमिंग लैपटॉप मोटी चेसिस दिख रही है, जिसमें हाय एंड ग्रैफिक्स होंगे। Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
शाओमी पहले ही RedmiBook 14 II, RedmiBook 14 Pro, और RedmiBook 13 Ryzen Edition जैसे लैपटॉप रेडमी ब्रांड के तहत लॉन्च कर चुकी है। लेकिन रेडमी जी शाओमी का पहला गेमिंग लैपटॉप होगा। हालांकि चीनी ब्रांड के पास मी गेमिंग लैपटॉप का विकल्प मौजूद है। भारतीय बाजार में कंपनी ने हाल में ही अपना पहला लैपटॉप पेश किया है। यह देखना होगा कि इस गेमिंग लैपटॉप को कंपनी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी या नहीं। शाओमी ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Redmi G Gaming Laptop इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार स्पेसिफिकेशन्स! View Story