Redmi 10A Sport का नया 6GB RAM वेरिएंट भारत में लॉन्च हुआ है। अप्रैल में कंपनी ने इसे 3GB/4GB RAM ऑप्शन के साथ भारत में पेश किया था। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Mi की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और Micro USB चार्जिंग फीचर के साथ आता है। Also Read - Realme C30 Vs Redmi 10A: कम कीमत में कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना रहेगा बेस्ट? जानें यहां...
इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1600*720 पिक्सल है। इस बजट फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइट्नेस 400 nits है। यह फोन पहले 3GB RAM + 32GB और 4GB RAM + 64GB में लॉन्च हुआ था, अब इसमें 6GB RAM और 128GB का सपोर्ट मिलेगा। फोन की इंटनरल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। Also Read - Redmi Note 11 Pro+ 5G से Redmi 10A तक भारी छूट, Sale के आखिरी दिन मिल रहा 2000 रुपये तक का Discount
Sale is Live! 🔥 Also Read - Monsoon Carnival 2022: 5000mAh बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाले ₹10,000 से कम के फोन पर मिल रहा भरपूर डिस्काउंट, Amazon Sale से उठाएं फायदा
Get a smoother experience with 6GB RAM on the all new ⬇️ #Redmi10ASport.
Available for just ₹10,999.
Visit https://t.co/9JYzL2KUmY pic.twitter.com/Qus9jfbmz3
— Redmi India | Redmi K50i (@RedmiIndia) July 26, 2022
रेडमी का यह फोन Mediatek Helio G25 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए फोन में Micro USB पोर्ट दिया गया है। फोन में 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
यह फोन ड्यूल सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 जैसे कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है। फोन के बैक में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi 10A Sport के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 13MP का बैक कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi 10A Sport के नए 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यूजर्स इस डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन Charcoal Black, Sea Blue और Slate Grey में खरीद सकते हैं। पिछले दिनों कंपनी ने Redmi K50i को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है।
इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट फीचर दिया गया है। साथ ही साथ फोन का डिस्प्ले HDR10 को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।
रेडमी का यह फोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 5080mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, इसमें 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में 7 लेयर लिक्विड कूल 2.0 टेक्नोलॉजी फीचर दिया गया है।
Redmi K50i 5G के बैक में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी यानी मेन कैमरा 64MP का है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा। फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।