Redmi 10 Prime को भी शाओमी जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इस फोन का दूसरा टीजर सामने आया है जिसे देखकर जानकारों का मानना है कि इस फोन को अगले दो हफ्तों के भीतर लॉन्च कर दिया जाएगा। आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं। Redmi 10 Prime का IMEI डेटाबेस सामने आने के बाद अब शाओमी ने इस फोन का एक टीजर रिलीज किया है। यह टीजर
Redmi 10 Prime का IMEI डेटाबेस सामने आने के बाद अब शाओमी ने इस फोन का एक टीजर रिलीज किया है। यह टीजर शाओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने किया है, जिसमें बहुत सारे प्राइम नंबर्स दिए गए हैं और इसे आप एक तरह से क्रिप्टिक टीजर कह सकते हैं। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
Redmi 10 Prime के ऑफिसियल लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है लेकिन अगस्त लास्ट या सितंबर के पहले हफ्ते में इस फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। Redmi 10 को इसी हफ्ते ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है अब कुछ ही दिनों के बाद कंपनी इस फोन का एक रिब्रांडेड वर्जन Redmi 10 Prime के रूप में लॉन्च करने जा रही है। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
💯 All set for the 17 61 2 43 7 11 43 71 61 97 47 13 71 19 11 67 73 53 11 61 67 71 2 61! 🌠 Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
61 11 7 41 23! 😍#ComingSoon
— 41 2 43 73 (@manukumarjain) August 20, 2021
Redmi 10 Prime को हाल ही में मॉडल नंबर 21061119BI के साथ IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया था। इस मॉडल नंबर में I इंडिया (India) यानी इंडियन वेरिएंट को प्रदर्शित कर रहा है। इसी मॉडल नंबर के सामने आने के वक्त में सबसे पहले इस फोन के बारे में जानकारी मिली थी। इस फोन के बाकी फीचर्स के बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन रेडमी 10 के स्पेसिफिकेशन्स से आप इस नए फोन के स्पेक्स का अंदाजा लगा सकते हैं।
Redmi 10 में 6.5 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,400 X 1,080 pixels और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन के डिस्प्ले में Reading Mode 3.0 और Sunlight Display फीचर दिया गया है। इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G88 SoC चिपसेट दिया गया है जो 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C port जैसे तमाम जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi 10 Prime का एक नया टीजर हुआ रिलीज, जानें लॉन्च डेट और खास बातें View Story