Realme ने इससे पहले भी अपने लोगो में कई बार बदलाव किए हैं। साल 2018 में लॉन्च होने के बाद कंपनी के लोगो में यह तीसरा बदलाव है। नए लोगो को लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐलान किया है। स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने लोगो को बदल लिया है। कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को
स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने लोगो को बदल लिया है। कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को कंपनी ने नए लोगो के साथ अपडेट किया है। Realme ने इससे पहले भी अपने लोगो में कई बार बदलाव किए हैं। साल 2018 में लॉन्च होने के बाद कंपनी के लोगो में यह तीसरा बदलाव है। नए लोगो को लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐलान किया है। कंपनी अपने C सीरीज के दो और डिवाइसेज C12 और C15 को जल्द भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोन को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले दिनों ही अल्ट्रा बजट रेंज में Realme C11 को लॉन्च किया है। Also Read - Realme Pad जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने पिक्चर में दिखाई 'स्लिम' डिजाइन
Big things call for a fun twist!
How do you like our new logo?
Something exciting is on its way. Also Read - Realme 8s और Realme 8i फोन 9 सितंबर को होंगे लॉन्च, मिलेंगे दमदार प्रोसेसरStay tuned🤩 pic.twitter.com/Icrhy9h8S1 Also Read - Realme Dizo GoPods और Dizo GoPods Neo इयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
— realme (@realmemobiles) August 10, 2020
Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए लोगो को पोस्ट करते हुए लिखा है- “Big things call for a fun twist! How do you like our new logo? Something exciting is on its way. Stay tuned” कंपनी ने अपने पोस्ट में यूजर से पूछा है कि आपको हमारा यह नया लोगो कैसा लगा? साथ ही, यह भी कहा है कि जल्द ही कुछ उत्तेजित करने वाला होने वाला है। कंपनी का यह पोस्ट अपने नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग को लेकर भी हो सकता है। कंपनी के अपकमिंग डिवाइसेज Realme C12 और Realme C15 की बात करें तो हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को Bureau of Indian Standards (BIS) के डाटाबेस में स्पॉट किया गया है। इन्हें मॉडल नंबर RMX2189 और RMX2180 के नाम से स्पॉट किए गए हैं।
Realme C15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Realme C15 को हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। फोन को इंडोनेशिया में IDR 1,999,000 (लगभग 10,390 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले और MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन Realme C11 की तरह ही दिया जा सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। वहीं, Realme C12 के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Features | Realme C15 |
---|---|
Price | – |
Chipset | Helio G35 Gaming Processor 12nm Octa-Core Processor |
OS | UI realme Based on Android 10 |
Display | 6.5 “HD + Mini-drop Fullscreen-1600-by-720-Pixel Resolution |
Internal Memory | 3GB / 4GB |
Rear Camera | 13MP Primary Camera + 8MP Ultra Wide-angle Lens + 2MP B&W Lens + 2MP Retro Lens |
Front Camera | 8MP AI Selfie Camera |
Battery | 6000mAh |