Realme के इस अपकमिंग Note Series के बारे में जानकारी सामने आई है। इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। Realme Note 9 Series में दो फोन Realme Note 9 Prime और Realme Note 9 पेश किए जाने की उम्मीद है। Realme और Xiaomi के बीच पिछले कुछ समय से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। पिछले दिनों Realme Fan Festival
Realme और Xiaomi के बीच पिछले कुछ समय से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। पिछले दिनों Realme Fan Festival की घोषणा होते ही Xiaomi India के ऑफिशियल्स ने Realme को एक कॉप-कैट ब्रांड कहा था, जिसके बाद इन दोनों कंपनियाों के बीच एक ट्विटर वॉर छिड़ गई। अब Realme जल्द ही अपनी पहली Note Series के स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। Also Read - Realme Pad जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने पिक्चर में दिखाई 'स्लिम' डिजाइन
बता दें कि Xiaomi की Redmi Note Series पिछले कई सालों से भारतीय यूजर्स के लिए लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज रही है। ऐसे में Realme की अपकमिंग Note Series के बारे में जानकारी सामने आने के बाद फिर से एक ट्विटर वॉर छिड़ने की संभावना है। Also Read - Realme 8s और Realme 8i फोन 9 सितंबर को होंगे लॉन्च, मिलेंगे दमदार प्रोसेसर
Realme Note 9 and Realme Note 9 Prime 🤯
I genuinely hope it’s a typo 🤣#Realme #RealmeNote9 #RealmeNote9Prime pic.twitter.com/Ja6KlqwGsg Also Read - Realme Dizo GoPods और Dizo GoPods Neo इयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन— Mukul Sharma (@stufflistings) August 30, 2021
Realme के इस अपकमिंग Note Series के बारे में जानकारी सामने आई है। इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। Realme Note 9 Series में दो फोन Realme Note 9 Prime और Realme Note 9 पेश किए जाने की उम्मीद है। एक टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से इन दोनों फोन के कमर्शियल नेम लीक किए हैं।
टिप्स्टर के मुताबिक, इन दोनों फोन के बारे में जानकारी किसी सर्टिफिकेशन डेटेबेस से इंपोर्ट किए गए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरीज में दो और स्मार्टफोन्स- Realme 9 Pro और Realme 9A भी पेश किए जा सकते हैं।
इससे पहले भी जून में Realme 9 को Realme India के आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया था। इसके बाद से इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई है। करीब दो महीने के बाद इस सीरीज के बारे में अब नई जानकारी आई है। इस स्मार्टफोन सीरीज के अलावा कंपनी Realme Narzo 50 सीरीज को भी आने वाले फेस्टिव सीजन में पेश कर सकती है। सामने आई लीक में फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। Realme के अन्य बजट फोन की तरह इस सीरीज को भी कैमरा स्पेसिफिक बजट फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है।
Realme पेश करने वाली है Note 9 सीरीज, Redmi को मिल सकती है कड़ी चुनौती View Story