Realme c12 and c15 launch date revealed will launch on august 18 in india : चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपने C सीरीज के दो और बजट स्मार्टफोन C12 और C15 को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन्स कंपनी के पिछले दिनों लॉन्च हुए Realme C11 के अगले मॉडल्स होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन्स को भी कंपनी 10,000 रुपये से कम कीमत मेंं लॉन्च कर सकती है। जैसा कि पिछले दिनों लीक्स सामने आई थी, Realme C12 और Realme C15 कंपनी के पहले मॉडल्स होंगे जो 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएंगे। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपने C सीरीज के दो और बजट स्मार्टफोन C12 और C15 को अगले सप्ताह भारत
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपने C सीरीज के दो और बजट स्मार्टफोन C12 और C15 को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन्स कंपनी के पिछले दिनों लॉन्च हुए Realme C11 के अगले मॉडल्स होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन्स को भी कंपनी 10,000 रुपये से कम कीमत मेंं लॉन्च कर सकती है। जैसा कि पिछले दिनों लीक्स सामने आई थी, Realme C12 और Realme C15 कंपनी के पहले मॉडल्स होंगे जो 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएंगे। Also Read - Realme Pad जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने पिक्चर में दिखाई 'स्लिम' डिजाइन
We don’t call it Mega unless it is 6000mAh. Changing the way users entertain themselves with the addition of #realmeC15 & #realmeC12 to the #realme C series. These new smartphones are designed to maximise your day. Also Read - Realme 8s और Realme 8i फोन 9 सितंबर को होंगे लॉन्च, मिलेंगे दमदार प्रोसेसर
Launching at 12:30 PM, 18th August. pic.twitter.com/CDfk8jnfsi Also Read - Realme Dizo GoPods और Dizo GoPods Neo इयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
— realme (@realmemobiles) August 12, 2020
आपको बता दें कि कंपनी ने Realme C15 को पिछले दिनों ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च डेट के बारे में खुलासा किया है। Realme C सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन्स को कंपनी 18 अगस्त को दिन के 12:30 बजे लॉन्च करने जा रही है। Realme C12 और C15 को पिछले दिनोंं ही BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) पर लिस्ट किया गया था। इन्हें मॉडल नंबर RMX2189 और RMX2180 के नाम BIS के डाटाबेस में लिस्ट किया गया है।
संभावित फीचर्स
कंपनी ने इसी सप्ताह अपने लोगो (Logo) को भी री-डिजाइन किया है। Realme C12 को भी कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर टीज किया है। इसे भी 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके बांकी के फीचर्स Realme C15 की तरह ही दिए जा सकते हैं लेकिन कैमरे में बदलाव हो सकता है। इसे ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Realme C15 की बात करें तो इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है, जिसकी ब्राइटनेस 460 nits तक हो सकती है। फोन के स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88.7 प्रतिशत तक दिया जा सकता है।
Realme C15 में MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन 4GB of LPDDR4X RAM + 128GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा। फोटोग्राफी फीचर की बात करें तो इसे क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही, इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का प्रोट्रेट और 2MP का ही माइक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। फोन में USB Type C चार्जिंग जैक दिया जा सकता है। साथ ही, ये फोन Android 10 पर आधारित Realme UI के साथ आ सकता है।
Features | Realme C15 |
---|---|
Price | – |
Chipset | Helio G35 Gaming Processor 12nm Octa-Core Processor |
OS | UI realme Based on Android 10 |
Display | 6.5 “HD + Mini-drop Fullscreen-1600-by-720-Pixel Resolution |
Internal Memory | 3GB / 4GB |
Rear Camera | 13MP Primary Camera + 8MP Ultra Wide-angle Lens + 2MP B&W Lens + 2MP Retro Lens |
Front Camera | 8MP AI Selfie Camera |
Battery | 6000mAh |