Realme C11 स्मार्टफोन काफी कम कीमत में आपको 5000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ ही आपको इस फोन में कुल 3 कैमरा मिल रहे हैं। हम आपको यहां Realme C11 के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी का बजट स्मार्टफोन Realme C11 आज एक बार फिर फ्लैश सेल पर बिक्री के
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी का बजट स्मार्टफोन Realme C11 आज एक बार फिर फ्लैश सेल पर बिक्री के लिए आएगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन की सेल आज बुधवार, 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे Flipkart पर आयोजित होगी। रियलमी ने इस फोन को इंडियन मार्केट में कुछ दिनों पहले ही एंट्री प्राइस में लॉन्च किया है। यह फोन दो रंग रिच ग्रीन और रिच ग्रे में लॉन्च किया गया है। Also Read - 5065mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 8GB तक RAM वाले Poco F3 GT पर EMI और Exchange Offer, Flipkart Sale में मिल रहा ₹5000 का Discount
Realme C11 स्मार्टफोन काफी कम कीमत में आपको 5000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ ही आपको इस फोन में कुल 3 कैमरा मिल रहे हैं। हम आपको यहां Realme C11 के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - 32MP सेल्फी कैमरा, 64MP रियर कैमरा, 8GB RAM और 65W फास्ट चार्जिंग वाले 5G फोन OPPO Reno6 पर Flipkart sale में मिल रहा बंपर Discount
Also Read - 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 6GB तक RAM वाले Moto G40 Fusion पर Discount, Flipkart Sale में मिल रहा EMI और Exchange Offer
Realme ने इस स्मार्टफोन को 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस फोन को एक स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। इसमें तीन कार्ड का स्लॉट दिया गया है। फोन को 834 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Flipkart Axis Bank Credit Card और Axis Bank Buzz Credit Card से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही फोन के साथ 6 महीने का यूट्यूब प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Realme ने इस डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका डिजाइन गूगल पिक्सल 4 सीरीज से प्रेरित है। फोन का मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो क्रोमा बूस्ट सपोर्ट करता है। दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का शूटर दिया है, जो एआई ब्यूटी मोड के साथ आता है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर काम करता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलता है।
Realme C11 स्मार्टफोन में प्लास्टिक बिल्ट बैक पैनल मिलता है, जो टेक्स्चर के साथ आता है। फोन में 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 88.7 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। फोन में Mediatek Helio G35 प्रोसेसर लगा है, जो 12 एनएम प्रॉसेसर पर आधारित है। डिवाइस 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Features | Realme C11 |
---|---|
Price | 7499 |
Chipset | MediaTek Helio G35 |
OS | realme UI Based on Android 10 |
Display | 6.5” Mini-drop Fullscreen-1600×720 HD+ |
Internal Memory | 2GB +32GB |
Rear Camera | 13MP Primary Camera + 2MP Portrait Lens |
Front Camera | 5MP AI Selfie Camera |
Battery | 5000mAh |