PUBG Mobile Lite 22 Launch date is out know How to get winner pass: PUBG Mobile Lite का Season 21 जल्द खत्म होने वाला है और जल्द ही नए Season 22 की घोषणा हो सकती है। नए सीजन की लॉन्च डेट के बारे में एक रिपोर्ट सामने आई है। इस नए सीजन के साथ प्लेयर को Winner Pass भी खरीदना होगा। पिछले दिनों ही इस गेम के लिए Update 0.20.1 रोल आउट हुआ है। PUBG Mobile Lite Season 22 की लॉन्च डेट सामने आ गई है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, PUBG Mobile Lite का यह सीजन 1 मार्च 2021
PUBG Mobile Lite Season 22 की लॉन्च डेट सामने आ गई है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, PUBG Mobile Lite का यह सीजन 1 मार्च 2021 को शुरू हो रहा है। 28 फरवरी को ongoing season 21 खत्म हो रहा है। नए सीजन के लिए विनर पास की कीमत पिछले सीजन की तरह ही रहने वाली है। ध्यान रहे कि विनर पास खरीदने वाले प्लेयर्स के लिए रिवार्ड सीजन 22 के शुरू होने के बाद ही लाइव होगा। Also Read - PUBG New State की इन-गेम करेंसी की कीमत आई सामने, जानिए कितना करना होगा खर्च
नए सीजन में प्लेयर्स विनर पास के जरिए Elite अपग्रेड में 280 BC खेल सकेंगे जबकि Elite Plus यूजर के लिए 800 BC गेमप्ले मोड लाइव होगा। PUBG Mobile Lite का विनर पास PUBG Mobile के रॉयल पास की तरह ही है जिसे प्लेयर इन-गेम स्टोर से खरीद सकते हैं। Also Read - PUBG Mobile 1.6 Update इस सप्ताह होगा रोला आउट, पिछले पैच के कई बग्स होंगे फिक्स
PUBG Mobile Lite को बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में इसके लिए 0.20.1 अपडेट रोल आउट किया गया है जिसे प्लेयर्स फोन में डायरेक्टली डाउनलोड कर सकते हैं। भारत में यह गेम बैन है इसलिए प्लेयर्स इस गेम को यहां नहीं खेल पाएंगे। साथ ही, इस गेम के दोबारा भारत में लॉन्च को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। Also Read - BGMI बंद कर रहा है Facebook यूजर्स के लिए PUBG Mobile डेटा ट्रांसफर, जानें अंतिम तारीख
अपने स्मार्टफोन में PUBG Mobile Lite ऐप को ओपन करें।
इसके बाद ‘WP’ ऑप्शन में जाएं।
यहां आपको अपग्रेड बटन दिखेगा, उस पर टैप करें।
यहां आप विनर पास खरीदने के लिए वेरियंट को चुन लें और buy ऑप्शन पर टैप कर लें।
जैसे ही आप खरीदने के लिए इस पर टैप करेंगे आपको कंफर्मेशन का मैसेज आएगा।
इसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर टैप करें।
पेमेंट होने के बाद विनर पास आपके अकाउंट में दिखने लगेगा।
PUBG Mobile Lite Season 21 के ग्लोबल APK को डाउनलोड करने के लिए आप गेमिंग कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां आपको 0.20.1 अपडेट मैनुअली इंस्टॉल करने का विकल्प मिलेगा। लिंक को फॉलो करके आप इसे डाउनलोड करके गेम के साथ पैच कर सकते हैं।
PUBG Mobile Lite Season 22 की launch date आई सामने, इस तरह मिलेगा Winner Pass View Story