लीक के मुताबिक, Oppo Reno 8 Series में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1, MediaTek Dimensity 1200 और MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट देखने को मिलेगा। ओप्पो अपनी रेनो लाइनअप में एक नई स्मार्टफोन सीरीज पेश करने की तैयारी कर रहा है। ख़बरों के
ओप्पो अपनी रेनो लाइनअप में एक नई स्मार्टफोन सीरीज पेश करने की तैयारी कर रहा है। ख़बरों के मुताबिक, कंपनी चीन में Oppo Reno 8 Series को जुलाई में पेश कर सकती है। इस लाइनअप के डिवाइस कंपनी की रेनो 7 सीरीज के सक्सेसर होंगे। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 65W फास्ट चार्जिंग वाला Oppo Reno 6 5G फोन इतने कम में लाएं घर, Flipkart पर मिल रहा जबरदस्त Discount
इस वक्त ओप्पो की रेनो स्मार्टफोन लाइनअप में सबसे पावरफुल मॉडल Oppo Reno 7 Pro 5G है। यह डिवाइस कंपनी ने पिछले साल चीन में पेश किया था, जिसके बाद यह भारत में फरवरी 2022 में अनाउन्स हुआ था। अब कंपनी Oppo Reno 8 सीरीज पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसमें Reno 8, Reno 8 SE और Reno 8 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं। Also Read - Oppo Reno 8 SE स्मार्टफोन में मिलेगा 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50MP कैमरा! फीचर्स हुए लीक
Oppo Reno 8 को पहले ही गीकबेंच पर देखा जा चुका है। अब एक नई लीक इस स्मार्टफोन सीरीज के सभी मॉडल में मौजूद प्रोसेसर के बारे में जानकारी दे रही है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Oppo ला रहा सस्ता फोल्डेबल फोन, Samsung Galaxy Z Flip 3 को देगा टक्कर
हाल ही में Oppo Reno 8 को गीकबेंच पर देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। अब पॉप्युलर वीबो टिप्सटर Digital Chat Station ने नई रेनो सीरीज में मौजूद प्रोसेसर के बारे में जानकारी दी है।
लीक के मुताबिक, Oppo Reno 8 Series में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1, MediaTek Dimensity 1200 और MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट देखने को मिलेगा। इससे पता चलता है कि Oppo Reno 8 में SD 7 Gen 1 प्रोसेसर होगा, Oppo Reno 8 SE में Dimensity 1300 चिपसेट होगा और Oppo Reno 8 Pro में Dimensity 8100 चिपसेट होगा। टिप्सटर का कहना है कि इन डिवाइस में एक डिस्प्ले चिप भी मौजूद होगी।
Oppo Reno 8 के स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक, इस डिवाइस में 6.55-इंच की OLED स्क्रीन होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह डिवाइस Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जो 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस होगा।
इस फोन में 5,000mAh बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन की बैक पर 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा होगा, जो एक 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP लेंस के साथ पेयर होगा। फोन में सामने एक 32MP Sony IMX709 सेल्फी कमेर होगा।
Oppo Reno 8 सीरीज में मिलेंगे ताकतवर प्रोसेसर, Qualcomm और MediaTek दोनों चिपसेट का होगा ऑप्शन View Story