Oppo Reno 8 SE फोन के फीचर्स लीक हो गए हैं। हालिया रिपोर्य के मुताबिक, इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50MP कैमरा दिया जाएगा। सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। Oppo Reno 8 Pro 5G और Oppo A77 5G स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। लिस्टिंग में इन
Oppo Reno 8 Pro 5G और Oppo A77 5G स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। लिस्टिंग में इन अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। अब Oppo Reno 8 SE के खास फीचर्स सामने आ गए हैं। लोकप्रिय टिप्स्टर ने इस फोन के बारे में कई जानकारियां शेयर की हैं। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 65W फास्ट चार्जिंग वाला Oppo Reno 6 5G फोन इतने कम में लाएं घर, Flipkart पर मिल रहा जबरदस्त Discount
91Mobiles की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, टिप्स्टर Yogesh Brar ने बताया है कि भारत में प्रावेइट टेस्टिंग में कदम रखने वाला OnePlus Meili ही अपकमिंग Oppo Reno 8 SE है। उन्होंने इसके स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है। Also Read - Oppo Reno 8 सीरीज में मिलेंगे ताकतवर प्रोसेसर, Qualcomm और MediaTek दोनों चिपसेट का होगा ऑप्शन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टिप्स्टर के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ स्क्रीन मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसमें OLED पैनल मिलने की उम्मीद की जा रही है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट मिल सकता है। हालिया लीक में बताया गया है कि फोन कई वेरिएंट में आएगा। Also Read - Oppo ला रहा सस्ता फोल्डेबल फोन, Samsung Galaxy Z Flip 3 को देगा टक्कर
इसमें 6GB RAM और 8GB RAM का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इंटरनल स्टोरेज के लिए भी 2 ऑप्शन होंगे। इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज शामिल है। हालांकि, इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12 पर रन करेगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है। यह 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा हैंडसेट में 3.5mm का ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा।
ओप्पो के इस अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का Sony IMX766 सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP के तीसरे लेंस से लैस हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस के फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Oppo Reno 8 SE की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही कंपनी ने लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही जल्द ही कंपनी की ओर इस संबंध में अन्य जानकारियां शेयर की जा सकती है।
Oppo Reno 8 SE स्मार्टफोन में मिलेगा 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50MP कैमरा! फीचर्स हुए लीक View Story