OnePlus Watch: OnePlus जल्द ही अपने Smart Watch को लॉन्च करने वाला है। कंपनी का यह Smart Watch OnePlus 9 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जर्मनी की एक पेटेंट वेबसाइट पर इस स्मार्ट वॉच को देखा गया है। इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक Apple Watch की तरह ही है। इस स्मार्ट वॉच में Heart Rate Sensor और SpO2 जैसे हेल्थ सेंसर दिए जा सकते हैं। OnePlus अपने वियरेबल (पहनने वाले प्रोडक्ट्स) पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा है। कंपनी ने हाल
OnePlus अपने वियरेबल (पहनने वाले प्रोडक्ट्स) पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में OnePlus Band को लॉन्च किया है। अब कंपनी OnePlus Watch भी लॉन्च करने की तैयारी में ही। इस स्मार्ट वॉच के बारे में पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। अब इस स्मार्ट वॉच के पेटेंट को जर्मनी की एक वेबसाइट और ट्रेडमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है। Also Read - Samsung Galaxy A52s vs OnePlus Nord 2: जानें इन दोनों दमदार फोन में क्या है अंतर
कंपनी द्वारा फाइल किए गए पेटेंट पर नजर डालें तो इस दो डिजाइन में पेटेंट कराया गया है। दोनों ही स्मार्ट वॉच के स्ट्रैप्स में अंतर देखा जा सकता है। इनमें से एक स्मार्टवॉच स्पोर्ट बैंड की तरह दिख रहा है जिसमें सिलिकॉन का स्ट्रैप दिया जा सकता है। इसका लुक Apple Watch की तरह ही हो सकता है। इसमें सर्कुलर डायल देखने को मिला है। साथ ही, इसके डायल के राइट साइड में दो बटन्स दिए गए हैं। Also Read - 4500mAh बैटरी, 48MP मेन और 16MP फ्रंट कैमरे वाले OnePlus 9 Pro 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा Discount
वहीं, OnePlus Watch के दूसरे मॉडल का लुक क्लासिक वॉच बैंड की तरह दिख रहा है। इसमें लेदर का स्ट्रैप दिया जा सकता है। इसका लुक और डिजाइन अलग तरह का हो सकता है। हालांकि इसमें भी सर्कुलर डिजाइन वाला डायल देखने को मिलता है और दाहिने साइड में दो बटन्स भी देखने को मिलते हैं। इसका लुक काफी हद तक Oppo Watch की तरह हो सकता है। Also Read - OnePlus 3 से लेकर OnePlus 6T तक, इन मॉडल के लिए मिल रही फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा, जानें कैसे उठाएं लाभ
OnePlus Watch के पहले जो लीक्स सामने आए हैं उसमें इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी रिवील हुई थी। इसमें बेसिक हेल्थ सेंसर जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम (Heart Rate Sensor), एक्टिविटी ट्रैकर (Activity Tracker), स्लीप ट्रैकर (Sleep Tracker) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। यह स्मार्ट वॉच Google के Wear OS पर आधारित OxygenOS के साथ आ सकता है।
Smart Watch के प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 4100 SoC के साथ आ सकता है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कर्व्ड (Curved) पैनल देखने को मिल सकता है। OnePlus Watch की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसके लॉन्च डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसे OnePlus 9 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus Watch का डिजाइन आया सामने, इन खास फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च View Story