लीक के मुताबिक, OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन Indian BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। OnePlus Nord 3 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। टिप्सटर की
OnePlus Nord 3 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। टिप्सटर की मानें, तो OnePlus का यह नया फोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च के संकेत मिले हैं। Also Read - OnePlus Nord 2T की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा से हो सकता है लैस
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन Indian BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इससे जुड़ी किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में इसे अफवाह मात्र ही समझना ठीक होगा। Also Read - 50MP कैमरा, 12GB तक RAM और 4500mAh बैटरी वाले OnePlus 9RT 5G को अभी खरीदने का शानदार मौका, Amazon पर मिल रहा 3000 रुपये का Discount
Also Read - OnePlus Nord 2T 5G के बहुत सारे स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, मिलेगा 8GB RAM और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
OnePlus is going the OPPO way now.
The upcoming OnePlus phone (Nord 3/2T) has completed the inclusion process on the Indian BIS.#OnePlus #OnePlusNord3 #OnePlusNord2T pic.twitter.com/FQhrg0LIFQ— Mukul Sharma (@stufflistings) March 28, 2022
जैसे कि नाम से समझ आता है OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 का सक्सेसर होने वाला है, जो कि पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। संभावना है कि कंपनी नॉर्ड सीरीज के इस नेक्सट स्मार्टफोन को भी जुलाई महीने तक लॉन्च करे।
आपको बता दें, कुछ समय पहले OnePlus साल 2022 की लॉन्चिंग का एक रोडमैप सामने आया था, जिसमें जानकारी मिली थी कि कंपनी इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इन स्मार्टफोन की लिस्ट में OnePlus 10 Pro, OnePlus Nord CE 2 Lite, OnePlus Nord 2T, OnePlus 10R, OnePlus Nord 3 और OnePlus 10 Ultra जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। कुछ फोन लॉन्च कर दिए गए हैं। उस समय सामने आई टाइमलाइन में भी कहा गया था कि OnePlus Nord 3 फोन जुलाई महीने तक लॉन्च किया जाएगा।
फिलहाल OnePlus Nord 3 की कीमत की कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस नॉर्ड 3 फोन Realme GT Neo 3 बेस्ट होगा, जो कि भारत में 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है। ऐसे में वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है। इस लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस नॉर्ड 3 फोन रियलमी जीटी नियो 3 की तरह 150W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आएगा।
वनप्लस नॉर्ड 2 फोन को भारत में पिछले साल जुलाई में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया था। साथ ही में यह MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस था।
OnePlus Nord 3 भारत में जल्द मारेगा धमाकेदार एंट्री, इस महीने हो सकता है लॉन्च View Story