OnePlus launched HydrogenOS 11 with new features design changes showing OxygenOS 11 details : OnePlus (वनप्लस) ने एंड्रॉइड 11 बेस्ड HydrogenOS 11 को अपने घरेलू मार्केट चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे कई नए फीचर्स, डिजाइन चेंज और कई सुधार के साथ पेश किया है। वनप्लस ने चीन में एक लाइवस्ट्रीम इवेंट का आयोज किया था, जहां कंपनी ने Android 11 बेस्ड HydrogenOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को शोकस किया। OnePlus (वनप्लस) ने एंड्रॉइड 11 बेस्ड HydrogenOS 11 को अपने घरेलू मार्केट चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने
OnePlus (वनप्लस) ने एंड्रॉइड 11 बेस्ड HydrogenOS 11 को अपने घरेलू मार्केट चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे कई नए फीचर्स, डिजाइन चेंज और कई सुधार के साथ पेश किया है। वनप्लस ने चीन में एक लाइवस्ट्रीम इवेंट का आयोज किया था, जहां कंपनी ने Android 11 बेस्ड HydrogenOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को शोकस किया। HydrogenOS को कंपनी चीन में अपने वनप्लस फोन में इस्तेमाल करती है ,यह यूजर इंटरफेस है।
हालांकि ग्लोबली कंपनी OxygenOS का इस्तेमाल करती है, जो इससे अलग है। हालांकि एंड्रॉइड 11 बेस्ड HydrogenOS 11 के रोलआउट से हमें संकेत मिलता है कि OxygenOS 11 में क्या- क्या नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Samsung Galaxy A52s vs OnePlus Nord 2: जानें इन दोनों दमदार फोन में क्या है अंतर
वनप्लस ने इसमें रिडिजाइन वेदर एप, अपडेटिड डार्क थीम, गैलरी में सुधार, वॉयस नोट, न्यू ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और बहुत कुछ शोकेस किया है। गैलरी एप को न्यू डिजाइन दिया गया है। इसमें अब आपको इंटीग्रेटिड इमेज के साथ वीडियो एडिटिंग फीचर भी मिलेगा। इसके अलावा प्री-इंस्टॉल वेदर एप को भी न्यू एनिमेशन और बैकग्राउंड के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको फॉरकॉस्ट का फीचर भी मिलता है। ओएस के ग्लोबल वर्जन के विपरीत OxygenOS में गूगल मोबाइल सर्विस नहीं है। हालांकि यह कई नए फीचर्स के साथ आता है।HydrogenOS 11 चीन में डाउनलोड के लिए अवेलेबल हो गया है। इसके ऑफिशियल फोरम के चेंजलॉग में आप कई नए फीचर्स को देख सकते हैं। Also Read - 4500mAh बैटरी, 48MP मेन और 16MP फ्रंट कैमरे वाले OnePlus 9 Pro 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा Discount
वनप्लस चीन में अपने स्मार्टफोन को HydrogenOS के साथ लॉन्च करती है, जबकि दुनियाभर के अन्य बाजार में कंपनी अपने स्मार्टफोन को OxygenOS के साथ लॉन्च करती है। चूंकि चीन में गूगल सर्विस उपलब्ध नहीं है। इसलिए HydrogenOS बिना गूगल प्ले स्टोर के आता है। HydrogenOS 11 की रिलीज का मतलब है कि वनप्लस जल्द ही ऑक्सीजन ओएस 11 भी जारी कर सकता है, जो भारत जैसे बाजार में उपलब्ध होगा। Also Read - OnePlus 3 से लेकर OnePlus 6T तक, इन मॉडल के लिए मिल रही फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा, जानें कैसे उठाएं लाभ
OnePlus ने HydrogenOS 11 को नए फीचर्स के साथ पेश किया, OxygenOS 11 में मिलेंगे ये फीचर्स! View Story