वनप्लस ने अपना किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord हाल में लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यानी इस साल वनप्लस अपना दूसरा मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चाइनीज कंपनी इस साल दो मिड रेंज बजट वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वनप्लस ने अपना किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord हाल में लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और किफायती
वनप्लस ने अपना किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord हाल में लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यानी इस साल वनप्लस अपना दूसरा मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चाइनीज कंपनी इस साल दो मिड रेंज बजट वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक का नाम Billie होगा। Billie डिवाइस को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर हाल में ही स्पॉट किया गया था। एक रहस्यमयी वनप्लस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा गया है। Also Read - Samsung Galaxy A52s vs OnePlus Nord 2: जानें इन दोनों दमदार फोन में क्या है अंतर
कयास लगाए जा रहे हैं कि नॉर्ड ब्रांडिंग का यह दूसरा स्मार्टफोन होगा, जो इस साल लॉन्च होगा। गीकबेंच 5 की लिस्टिंग के मुताबिक वनप्लस का यह स्मार्टफोन Snapdragon 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ स्पॉट किया गया है। इस डिवाइस में एंड्रॉयड 10 ओएस मिलेगा। Geekbench 5 पर वनप्लस के इस स्मार्टफोन का सिंगर कोर टेस्ट स्कोर 336 पॉइंट है, जबकि मल्टी कोर टेस्ट स्कोर 1495 पॉइंट है। Also Read - 4500mAh बैटरी, 48MP मेन और 16MP फ्रंट कैमरे वाले OnePlus 9 Pro 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा Discount
यदि वनप्लस का यह डिवाइस वास्तव में है और गीकबेंच की लिस्टिंग सही है, तो यह वनप्लस की ओर से लॉन्च होने वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन OnePlus Billie से भी नीचे होगा जिसे 5G सपोर्ट और Snapdragon 690 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ स्पॉट किया गया था। इस महीने की शुरुआत में एक टिप्स्टर ने वनप्लस के आने वाले स्मार्टफोन का 3D रेंडर शेयर किया था। जिसमें फोन में ट्रिपल और डुअल रियर कैमरा नजर आता है। Also Read - OnePlus 3 से लेकर OnePlus 6T तक, इन मॉडल के लिए मिल रही फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा, जानें कैसे उठाएं लाभ
इसके साथ ही रेंडर में एक स्मार्टफोन में साइड होल पंच नजर आता है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि यह स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड सीरीज में लॉन्च होंगे या फिर इन्हें OnePlus Billie और Clover के रूप में लॉन्च किया जाएगा। हाल में ही वनप्लस 8टी स्मार्टफोन को भी स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 ओएस और 8 जीबी रैम के साथ गीकबेंच पर नजर आया था। इस बात की जानकारी नहीं है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 865 के साथ आएगा या फिर इसमें Snapdragon 865 Plus देखने को मिलेगा।
रहस्यमी OnePlus स्मार्टफोन आया नजर, हो सकता है एक और सस्ता फोन लॉन्च View Story