OnePlus 9 and OnePlus 9 Pro new leaks revealed some key features : OnePlus 9 Series के बारे में पिछले कुछ महीनों में कई लीक्स सामने आए हैं। iPhone 13, Galaxy S21 सीरीज की तरह ही यह भी मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप सीरीज में से एक है। Xiaomi ने पिछले महीने अपने Mi 11 को चीन में लॉन्च किया है, जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 9 Series के बारे में पिछले कुछ महीनों में कई लीक्स सामने आए हैं। iPhone 13, Galaxy S21 सीरीज की तरह ही यह भी
OnePlus 9 Series के बारे में पिछले कुछ महीनों में कई लीक्स सामने आए हैं। iPhone 13, Galaxy S21 सीरीज की तरह ही यह भी मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप सीरीज में से एक है। Xiaomi ने पिछले महीने अपने Mi 11 को चीन में लॉन्च किया है, जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, OnePlus की सिस्टर कंपनी Realme भी अपने फ्लैगशिप X7 सीरीज को अगले महीने भारत में उतार रही है। ऐसे में OnePlus 9 को लेकर फैन्स के बीच में एक्साइटमेंट होना लाज़मी है। इस स्मार्टफोन सीरीज को साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
सामने आए नए लीक से पता चला है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आए हैं। पहले भी इनके बारे में कई जानकारियां रिवील हुई है। नए लीक में फोन के डिजाइन के बारे में भी खुलासा हुआ है। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 8 सीरीज की तरह ही इस सीरीज में भी पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेगी। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन के रेंडर के साथ-साथ इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं। इस सीरीज के स्टेंडर्ड मॉडल में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
OnePlus 9 और 9 Pro दोनों ही स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ आ सकते हैं। फोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के बैक में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पिछले साल लॉन्च हुई सीरीज की तरह ही OnePlus 9 सीरीज के प्रो मॉडल में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन के चार्जिंग फीचर में भी इंप्रूवमेंट्स देखने को मिलेगी।
Features (Rumored) | OnePlus 9 |
---|---|
Price | TBA |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 888 |
OS | OxygenOS based on Android 11 |
Display | 6.55 inch (120Hz Fluid Dynamic AMOLED) |
Internal Memory | 8GB RAM and 256GB internal storage |
Rear Camera | 64MP Primary camera, Quad Camera Setup |
Front Camera | 16MP |
Battery | 45W Wireless Charging |