शाओमी Mi Note 10 Lite को भारतीय बाजार में Mi 10i के नाम से लॉन्च कर सकती है। यूरोपीय बाजार में यह स्मार्टफोन इस साल अप्रैल के अंत में लॉन्च हुआ था, जो Mi Note 10 का लाइट वर्जन है। यह स्मार्टफोन 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर के साथ आता है। शाओमी Mi Note 10 Lite को भारतीय बाजार में Mi 10i के नाम से लॉन्च कर सकती है। यूरोपीय बाजार में यह
शाओमी Mi Note 10 Lite को भारतीय बाजार में Mi 10i के नाम से लॉन्च कर सकती है। यूरोपीय बाजार में यह स्मार्टफोन इस साल अप्रैल के अंत में लॉन्च हुआ था, जो Mi Note 10 का लाइट वर्जन है। यह स्मार्टफोन 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 30वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। ध्यान दें कि Mi Note 10 Lite स्मार्टफोन Mi Note 10 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 10 Pro पर तगड़ा Discount, EMI समेत कई Offer का उठा सकते हैं फायदा
एक टिप्स्टर ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें कोड नजर आ रहा है। जहां संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन भारत में Mi 10i के नाम से लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कोड नेम tocoin से देखा गया है। हालांकि शाओमी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। Mi Note 10 Lite को EUR 349 की कीमत में लॉन्च हुआ था। यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की है। Also Read - 50MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ आया Redmi 10 Prime, Sale में मिलेगा Discount
शाओमी Mi Note 10 Lite को एंड्रॉइड 10 के साथ MIUI 11 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.47-inch full-HD+ कर्व एमोलेड डिस्प्ले के साथ HDR 10 सपोर्ट, 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 का प्रोटेक्शन है। फोन में Qualcomm Snapdragon 730G चिपसेट दिया गया है। फोन में 64मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 8मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। Also Read - Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
इसके अलावा फोन के बैक में 5मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। साथ में LED फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए 32मेगापिक्सल का कैमरा है। कंपनी ने फोन में 5,260mAh बैटरी दी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 30W फास्ट चार्जर का बॉक्स है। फोन में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, नेबुला पर्पल और ग्लेशियर वाइट में पेश किया गया है।
Mi 10i के नाम से भारत में लॉन्च हो सकता है शाओमी का ये दमदार स्मार्टफोन, जानिए खास बातें View Story