Facebook अपने यूजर्स को फिर से ऐप के माध्यम से मैसेज करने की सुविधा देने जा रहा है। आगे आने वाले समय में फेसबुक यूजर्स को कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें से एक फेसबुक के मेन ऐप में मैसेंजर का फिर से जुड़ना होगा। आइये, डिटेल में जानें। Facebook ऐप में अब यूजर्स को एक बार फिर से Messenger की सुविधा मिलने वाली है।Meta अपने Facebook और Messenger ऐप को
Facebook ऐप में अब यूजर्स को एक बार फिर से Messenger की सुविधा मिलने वाली है।Meta अपने Facebook और Messenger ऐप को दोबार एक करने वाला है। हाल में फेसबुक का एक इंटरनल Memo लीक हुआ है। इसमें यह कन्फर्म किया गया है कि Facebook Messenger को अब फिर से फेसबुक के मेन ऐप में ऐड कर दिया जाएगा। Also Read - TikTok को पछाड़ने के लिए Facebook करेगा कई बड़े बदलाव, जानें पूरा फ्यूचर प्लान
हाल में आई खबरों के अनुसार, कंपनी TikTok को पीछे करने के लिए कई बड़े बदलाव करने वाली है। मैसेंजर को मेन ऐप में वापस लाना भी इसी प्लान का हिस्सा होगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। Also Read - केन्द्र सरकार ने सोशल मीडिया यूजर्स को दी चेतावनी, इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान
एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Meta मैसेंजर को फेसबुक के मुख्य ऐप में फिर से जोड़ना चाहता है। साल 2014 में मैसेंजर को फेसबुक ऐप से अलग कर दिया गया था। इसके बाद Facebook Messenger एक अलग ऐप के रूप में आया। Also Read - Facebook की पैरेंट कंपनी Meta की बढ़ी मुश्किल, दायर हुए 8 मुकदमे
तब से फेसबुक ऐप से मैसेज करने की सुविधा खत्म हो गई और अब लोगों को मैसेज के लिए अलग से फेसबुक मैसेंजर ऐप डाउनलोड करके इंस्टाल करना पड़ता है। The Verge की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक एग्जीक्यूटिव के एक मेमो से पता चला है कि इन दोनों ऐप को एब फिर से एक साथ लाया जा रहा है।
फेसबुक ऐप के प्रमुख टॉम एलिसन के मेमो ने कर्मचारियों से ऐप को टिकटॉक की तरह बनाने के लिए कहा है। टिकटॉक की लगातार बढ़ती सफलता बाकी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इस वजह से फेसबुक एग्लोरिद्म में कई बदलाव होने वाले है। फेसबुक अब अपने यूजर्स को अधिक कंटेंट देगा।
बदलाव के बाद यूजर्स उनका कंटेंट भी देख पाएंगे, जिन्हें उन्होंने फॉलो नहीं किया है। अभी तक फेसबुक यूजर्स केवल अपने दोस्तों और उन लोगों का कंटेंट देख पाते हैं, जो उनकी फ्रेंड लिस्ट में जुड़े होते हैं या उन्होंने जिनको फॉलो किया होता है।
अब वे उनका कंटेंट भी देख पाएंगे, जिनसे उनका कोई कनेक्शन नहीं है। इसके अलावा भी कई बड़े बदलाव होंगे। ये बदलाव उसी तरह के होंगे, जैसे कि TikTok में यूजर्स को मिलते हैं ताकि इस चीनी ऐप को पीछे किया जा सका।
Facebook App से फिर कर पाएंगे मैसेज, दोबार एक होंगे फेसबुक और मैसेंजर ऐप View Story