महिंद्रा ने अपने EarthMaster SX पर जबरदस्त गारंटी ऑप्शन लेकर आई है। कंपनी दावा है कि अगर इस बुलडोजर में खराबी आई तो इसे 48 घंटे के अंदर ठीक करके दिया जाएगा। Mahindra के कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिवीजन (MCE) ने BS4 बैकहो लोडर की नई रेंज लॉन्च की है। इसे Mahindra EarthMaster
Mahindra के कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिवीजन (MCE) ने BS4 बैकहो लोडर की नई रेंज लॉन्च की है। इसे Mahindra EarthMaster SX नाम दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने इस बैकहो लोडर को लेकर कई सारे दावे किए हैं। Also Read - OMG 62 लाख की Tata Safari! नेपाल-पाकिस्तान में दोगुने दाम पर मिलती हैं ये कारें, चेक करें डिटेल
Mahindra and Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर इस बैकहो लोडर का वीडियो भी शेयर किया है। Also Read - भारत में पहली बार दिखी Toyota Fortuner GR Sport की झलक, जल्द हो सकती है लॉन्च
जब आपको अपने प्रोडक्ट पर पूरा भरोसा होता है, तभी आपका प्रॉमिस इतना ज़बरदस्त होता है। pic.twitter.com/zNkhHmu53g Also Read - इस साल दिवाली में दस्तक दे सकती है 2022 Toyota Innova, हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी कार
— anand mahindra (@anandmahindra) May 10, 2022
कंपनी का दावा है कि उसका बैकहो लोडर प्रति लीटर डीजल पर सबसे ज्यादा माइलेज देता है। इसी के साथ किसी कस्टमर को इस दावे से आपत्ति है तो वह कंपनी को बैकहो लोडर वापस लौटा सकता है।
महिंद्रा ने इस मशीन पर बेहतरीन गारंटी का दावा किया है। कंपनी के मुताबिक अगर इसके बैकहो लोडर में कोई खराबी आती है, तो कंपनी इसे 48 घंटे के अंदर ठीक करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके रिपेयर होने तक कस्टमर को हर दिन के हिसाब से 1,000 रुपये मिलेंगे। हालांकि, कस्टमर्स को गारंटी क्लेम के लिए कुछ नियमों और शर्तों को पूरा करना होगा, जैसे गारंटी महिंद्रा की अथोराइज्ड डीलरशिप से खरीदे गए बैकहो लोडर पर लागू होगी।
इस BS4 EarthMaster SX में कई फीचर्स मिलते हैं और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसे आईमैक्स टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। यह महिंद्रा के 74 hp रेंज के CRDi डीजल इंजन के साथ आती है। बता दें इस बैकहो से माइनिंग, ट्रेंचिंग, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन जैसे कई काम लिए जा सकते हैं।
बता दें आम बोलचाल में बैकहो लोडर को बुलडोजर कहा जाता है और भारत में इसे JCB भी कहा जाता है। हालांकि JCB मशीन नहीं बल्कि कंपनी का नाम है। इसी से जुड़े एक यूजर के कमेंट पर आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया है कि वो JCB की रिस्पेक्ट करते हैं, लेकिन कस्टमर्स को और अधिक चॉइस दी जानी चाहिए।
Mahindra लाई सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला बुलडोजर! क्लेम हुआ फेल तो कंपनी लौटाएगी पैसे View StoryWe have nothing but respect for JCB and how it has become a ‘generic’ name for a backhoe loader. An outstanding achievement. But we believe consumers will always value having choices… https://t.co/Kh8m9vAk5o
— anand mahindra (@anandmahindra) May 10, 2022