India Republic Day 2021 : गूगल ने भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बना कर देशवासियों को बधाई दी है। इस डूडल में भारत के सभी राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। India Republic Day 2021 : भारत आज पूरे उत्साह के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र
India Republic Day 2021 : भारत आज पूरे उत्साह के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन अपनी गौरवान्वित करने वाली सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताक और विकास की झलक को दिखाता है। इस मौके पर गूगल ने भी अपना डूडल बना कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस (India Republic Day 2021) की शुभकामनाएं दी हैं। Also Read - Google Photos से डिलीट हो गई है फोटो तो ऐसे करें रिस्टोर, जानें पूरा प्रोसेस
इस डूडल में गूगल ने भी भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया है। इस डूडल (Google Doodle) में भारत के सभी राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। गूगल के गणतंत्र दिवस पर बनाए डूडल पर क्लिक करने पर गणतंत्र दिवस से जुड़ी जानकारियां दिखाई देती हैं। Also Read - WhatsApp: बिना टाइप किए बोलकर भी भेज सकते हैं मैसेज, जानें तरीका
भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल पर डूडल मुंबई स्थित कलाकार ओंकार फोंडेकर (Onkar Fondekar) ने तैयार किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बना गूगल का यह डूडल अनेकता में एकता को दर्शाता है। गूगल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इस डूडल के बारे में जानकारी दी है। Also Read - Google Pixel 6 लॉन्च से पहले बंद हो गए Pixel 4a और Pixel 5 स्मार्टफोन, 'जल्द खत्म होगा स्टॉक'
From our unique architecture to iconic instruments, today’s #GoogleDoodle truly reflects India’s vibrant culture and the impact it has created on the world.
Here’s to the 72nd year of being a sovereign republic.
➡️ #HappyRepublicDay2021 🇮🇳 pic.twitter.com/wmILJuCIZ6— Google India (@GoogleIndia) January 26, 2021
गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाया गूगल के डूडल में भारत की सांस्कृतिक विरासत दिखने को मिलती है।इस डूडल में क्रिकेटर, फिल्म डायरेक्टर, सितार वादक, भरतनाट्यम नर्तक जैसे कलाकारों के साथ अलग-अलग राज्यों-धर्मों के लोग दर्शाएं गए हैं।डूडल के बैक ग्राउंड राजपथ बनाया गया है। इसके साथ ही डूडल में एक राजसी हाथी है जिसपर एक महावत है।
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत आधिकारिक तौर पर एक संप्रभु गणराज्य बना था। इस दिन को भारत धूम-धाम से मनाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
India Republic Day 2021 : Google ने डूडल बनाकर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें क्या है खास View Story