Twitter Undo Send Feature: Twitter पर जल्द ही यूजर्स को नया फीचर (Twitter New Feature) मिल सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने Tweet को एडिट कर पाएंगे। यानी गलती होने पर यूजर्स को ट्वीट डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी। Twitter पर यूजर्स को ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन भले अब तक न मिला हो, लेकिन कंपनी ऐसे ही एक फीचर जल्द
Twitter पर यूजर्स को ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन भले अब तक न मिला हो, लेकिन कंपनी ऐसे ही एक फीचर जल्द पेश कर सकती है। खबरों की माने तो माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर अनडू ट्वीट्स (undo tweets) फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स ट्वीट को Undo यानी एडिट कर पाएंगे। यह जानकारी Jane Manchung Wong ने एक ट्वीट कर दी है। Also Read - Twitter ने लॉन्च किया Super Follow फीचर, अब यूजर्स कर पाएंगे अच्छी कमाई
Jane Manchung Wong ने ट्विटर पर मिलने वाले नए फीचर का GIF शेयर किया है, जिसमें वे एक ट्वीट के शेयर करने के बाद एडिट करते दिख रहे हैं। यहां हम आपको ट्विटर के नए फीचर के बारे में डिटेल में बता रहे हैं। Also Read - Koo App पर यूजर्स की संख्या 1 करोड़ के पार, अगले साल तक 10 करोड़ तक पहुंचे का है टार्गेट
ट्विटर पर यूजर्स नए Undo Send फीचर की मदद से किसी ट्वीट को एडिट कर पाएंगे। हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल ट्वीट करने के कुछ ही समय बाद तक किया जा सकता है। इसके लिए ट्विटर पर Undo Send बटन दिया गया है। एक बार ट्वीट लिखने के बाद जैसे ही यूजर सेंट बटन पर क्लिक करता है तो टाइमर के साथ Undo Send बटन स्क्रीन पर दिखने लगता है, जिस पर क्लिक करने पर ट्वीट एडिट किया जा सकता है। एक बार समय खत्म हो जाने के बाद Tweet Undo नहीं किया जा सकता है। Jane Manchung Wong के शेयर ट्वीट को देखने से लगता है कि यह फीचर फिलहाल ट्वीट के लिए हैं, जो मैसेज पर काम नहीं करेगा। Also Read - Twitter Spaces के लिए आएंगे ये 4 नए फीचर्स, मिलेगा Replay का ऑप्शन
Twitter is working on “Undo Send” timer for tweets pic.twitter.com/nS0kuijPK0
— Jane Manchun Wong (@wongmjane) March 5, 2021
ट्विटर फिलहाल Undo Send फीचर को टेस्ट कर रहा है। अभी ट्विटर में यूजर्स के पास कोई गलती होने पर ट्वीट डिलीट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नए फीचर के बाद यूजर्स को ट्वीट को एडिट करने का ऑप्शन होगा। हालांकि, यूजर के पास ट्वीट अनडू करने के लिए कुछ ही सेकेंड मिलेंगे।
Twitter Undo Send Feature: ट्विटर ला रहा बड़े काम का फीचर, अब गलती होने पर Delete नहीं Edit करें Tweet View Story