Free Fire OB32 Update आज रिलीज होने वाला है और शाम 5 बजे के बाज से यूजर्स इस गेम को नए अपडेट के साथ खेल पाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि आप इस अपडेट को Android और iOS डिवाइस में कैसे डाउनलोड करें। Free Fire OB32 update को आज यानी 19 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। आज शाम के बाद से गेमर्स इस बैटल रॉयल गेम
Free Fire OB32 update को आज यानी 19 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। आज शाम के बाद से गेमर्स इस बैटल रॉयल गेम को कुछ नए फीचर्स और बदलावों के साथ खेल पाएंगे। आपको बता दें कि फिलहाल Free Fire का सर्वर मेंटनेंस ब्रेक की वजह से डाउन है। गरेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के इस बात की जानकारी दी थी। Also Read - Free Fire OB32 Update के बाद गेम में आएं नए आइटम्स, फीचर्स और बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
नया अपडेट लाने के लिए इस मेंटनेंस ब्रेक की शुरुआत आज सुबह 9:30 बजे से शुरू हुआ है और शाम 5 बजे खत्म होगा। इसका मतलब है कि शाम 5 बजे के बाद यूजर्स Free Fire के लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर पाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि OB32 update को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में कैसे डाउनलोड करें। Also Read - Free Fire OB32 Update में ये 4 कैरेक्टर मचाएंगे धमाल, जानें किसे मिला है एबिलिटी बूस्ट
Free Fire OB32 update के डाउनलोड साइज के बारे में कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन एंड्रॉयड डिवाइस के लिए इस अपडेट का साइज 450MB हो सकता है और iOS mobile के लिए डाउनलोड साइज 1 GB होने की उम्मीद है। Also Read - Free Fire OB32 Update: यहां से डाउनलोड करें APK+OBB फाइल्स, जानें पूरा प्रोसेस