Google Pixel 6A स्मार्टफोन को आज से शुरू हुआ गूगल के इवेंट Google I/O 2022 में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 12.2MP डुअल रियर कैमरे के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। Google I/O 2022 इवेंट आज यानी 11 मई से शुरू हो गया है। इस इवेंट में कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं,
Google I/O 2022 इवेंट आज यानी 11 मई से शुरू हो गया है। इस इवेंट में कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिसमें से एक Google Pixel 6A है। इवेंट में कंपनी की लोकप्रिय पिक्सल सारीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Google Pixel 6A को लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने Google Pixel Buds Pro भी लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - 6GB RAM और 128GB स्टोरेज और Live Translate फीचर के साथ लॉन्च हुआ Google Pixel 6A, यहां देखें कितना मस्त है इसका फर्स्ट लुक
गूगल के इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2,340 x 1,080 और रिफ्रेश रेट 60Hz तक है। स्क्रीन Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आई है। इसमें Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर मिल रहा है। हैंडसेट में 4306mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Extreme Battery Saver मोड ऑन करके इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 72 घंटे तक चल सकती है। Also Read - Google Pixel 6A स्मार्टफोन Google I/O 2022 में होगा लॉन्च! मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन
फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। इसमें 12.2MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 8MP का फ्रंट कैमरा लगा है। यह Android 12 पर रन करता है। Also Read - Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro के साथ Pixel Watch भी अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, जानें पूरी डिटेल
स्मार्टफोन में Google Tensor चिप मिल रहा है। यह Pixel 5A से कई गुना फास्टर है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ कंपनी 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट दे रही है।इसमें Live Translate जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा भी गूगल के इस फोन में कई शानदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।
इसकी कीमत 499 डॉलर यानी (लगभग 38,614 रुपये) है। 21 जुलाई से इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। यह स्टोर पर 28 जुलाई से उपलब्ध होगा। इसे कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने Pixel 7A और Pixel 7 Pro को फर्स्ट लुक भी जारी किया है। ये दोनों फोन्स Android 13 और नई डिजाइन के साथ आएंगे। इन्हें जल्द ही पेश किया जाएगा। आगे आने वाले समय में इनसे संबंधित अन्य जानकारियां भी शेयर की जा सकती हैं।
Google Pixel 6A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन View Story