आज 19 जून 2022 को दुनियाभर में 'Father's Day' के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर खास मौके पर Google अपना क्रिएटिव Doodle बनाकर पेश करता है। हर बार की तरह इस बार भी गूगल ने एक खास एनिमेटिड डूडल तैयार किया है, जो कि पिता और बच्चों के बीच के नाजुक रिश्ते को समर्पित है। Father’s Day Google Doodle: आज 19 जून 2022 को दुनियाभर में ‘Father’s Day’ के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर
Father’s Day Google Doodle: आज 19 जून 2022 को दुनियाभर में ‘Father’s Day’ के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर खास मौके पर Google अपना क्रिएटिव Doodle बनाकर पेश करता है। हर बार की तरह इस बार भी गूगल ने एक खास एनिमेटिड डूडल तैयार किया है, जो कि पिता और बच्चों के बीच के नाजुक रिश्ते को समर्पित है। Also Read - Google Doodle: जानें कौन हैं Stefania Maracineanu, जिनके जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल
आज जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google सर्च इंजन ओपन करेंगे, तो आपको फादर्स डे (Father’s Day) को समर्पित Google का खास एनिमेटिड Doodle देखने को मिलेगा। यह एक तरह का GIF है, जिसमें एक बच्चे के जीवन में उसके पिता के महत्व को दर्शाया गया है। Also Read - Google Doodle: कौन थे Angelo Moriondo, जिनकी याद में गूगल ने बनाया शानदार डूडल?
Google सर्च इंजन ओपन करते ही आपको Google एक नए अंदाज में लिखा दिखेगा, जिसमें गूगल के एक ‘O’ में आपको कुछ एनिमेटिड तस्वीरें देखने को मिलेंगी। इन तस्वीरों में केवल हाथों को दर्शाया गया है, जिसमें यह देखने को मिला है कि एक बच्चा किस तरह अपने ही पिता की छवि बनकर बड़ा होता है और उनके बुढ़ापे का सहारा बनता है। Gif की शुरुआत Also Read - Google ने आज भारत के महान वैज्ञानिक और गणितज्ञ को अपने Doodle के जरिए दिया सम्मान, जानें इनकी पूरी कहानी
सबसे पहले एक व्हाइट पेपर दिखेगा, जिस पर एक बड़ा हाथ जो कि पिता को दर्शाता है और एक छोटा हाथ जो कि बच्चे को दर्शाता है। इस Gif में देखा जा सकता है कि कैसे बच्चे अपने पापा के नक्शे-कदम पर चलकर बढ़े होते हैं और इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार होते हैं। दूसरी छवि में बच्चा अपने पिता का हाथ थामे आगे बढ़ता नजर आ रहा है। आखिरी तस्वीर में एक बुजुर्ग हाथ देखा जा सकता है, जो लाठी पकड़े हुए है। वहीं उस बुजुर्ग हाथ पर उसके बच्चे का हाथ है, जो उनके बुढ़ापे का सहारा बनते हैं।
किसी भी दिन को सेलिब्रेट करने से पहले यह जान लेना जरूरी हो जाता है, कि उस दिन की शुरुआत किस के द्वारा की गई है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस दिन की शुरुआत 1910 से की गई थी। फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका लड़की सोनारा डॉड ने की थी। कहा जाता है कि सोनारा की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था, जिसके बाद एक मां और बाप दोनों के रूप में उसके पिता ने उसकी परवरिश की। माना जाता है कि जून में सोनारा के पिता का जन्मदिन हुआ करता था, इस वजह से उन्होंने उस दिन को फादर्स डे के रूप में मनाना शुरू कर दिया।
Father's Day Google Doodle: पिता और बच्चों के बीच के नाजुक रिश्ते को दर्शाता है आज का खास गूगल डूडल View Story