Free Fire MAX में एक नया इवेंट शुरू हुआ है। इसमें गेमर्स को फ्री में इमोट, स्किन और वॉउचर पाने का मौका मिल रहा है। रिवॉर्ड पाने का पूरा तरीका नीचे बताया गया है। Garena ने Free Fire MAX में कई नए इवेंट ऐड किए हैं। इनमें प्लेयर्स को फ्री में एक से एक अच्छे आइटम पाने का
Garena ने Free Fire MAX में कई नए इवेंट ऐड किए हैं। इनमें प्लेयर्स को फ्री में एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। आमतौर पर इन आइटम को इन-गेम स्टोर से खरीदा जाता है। इसके लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं, जो कि असली के पैसों से आते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आसानी से पहुंच जाएंगे Heroic रैंक तक, बस भूलकर भी न करें ये गलतियां
हालांकि, अभी गेमर्स बिना डायमंड खर्च किए ही इन-गेम आइटम पा सकते हैं। गेम के लोकप्रिय इवेंट्स में से एक Watch to Win, रिवॉर्ड पाने का सबसे आसान तरीका है। इस इवेंट में प्लेयर्स वीडियो देखकर गेम के आइटम्स के लिए क्लेम कर सकते हैं। गेम में ऐसा ही नया इवेंट जोड़ा गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में इस हफ्ते मिलेंगे दो बड़े रिवॉर्ड्स, जानें कैसे फ्री मिलेगा Loot Box और Emote
इस लोकप्रिय बैटल रॉयाल गेम में हाल में Watch to Win इवेंट ऐड हुआ है। यह कल यानी 11 मई से शुरू हो गया है और 13 मई तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को Booyah ऐप पर जाकर वीडियो कंटेंट देखना होता है। उसके बाद वे इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। फ्री फायर मैक्स की Booyah ऐप को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Free Fire MAX में Bronze Horse Loot Box पाने का शानदार मौका, इस तरह करें क्लेम
इस तरह कुछ टाइम के लिए वीडियो देखकर बिना डायमंड खर्च किए ही प्लेयर्स कई धांसू रिवॉर्ड पा सकते हैं।
Free Fire MAX में शुरू हुआ नया इवेंट, वीडियो देखकर पा सकते हैं ढेरों रिवॉर्ड View Story