Garena Free Fire में नया इवेंट शुरू हुआ है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में इमोट के अलावा और भी कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है। यहां पर रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने का तरीका बताया है। Garena Free Fire की प्राइमरी इन-गेम करेंसी डायमंड है। इसके जरिए प्लेयर्स कई आइटम खरीद सकते हैं।
Garena Free Fire की प्राइमरी इन-गेम करेंसी डायमंड है। इसके जरिए प्लेयर्स कई आइटम खरीद सकते हैं। हालांकि, फ्री फायर डायमंड पाने के लिए असली के पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसा करना हर प्लेयर्स के लिए आसान नहीं है। गेमर्स की सुविधा के लिए डेवलपर Garena समय-समय पर गेम में Top-UP इवेंट लाते रहते हैं। इसमें डायमंड टाप-अप करने पर गेमर्स को फ्री में रिवॉर्ड मिलते हैं। अगर आपको Free Fire डायमंड की जरूरत है तो बता दें कि गेम में हाल में एक नया Top Up इवेंट Kungfu Tigers Top-Up ऐड किया गया है। इसमें प्लेयर्स को डायमंड टाप अप करने पर परमानेंट गन स्किन मिल रही है। Also Read - Free Fire के ये 5 तरीकें प्लेयर को सेफ जोन से बाहर जाने से रोकेंगे
Free Fire Kungfu Tigers Top-Up इवेंट में 500 डायमंड खरीदने पर 3 अलग-अलग रिवॉर्ड मिल रहे हैं। यह इवेंट 28 जनवरी से शुरू हो गया है और 2 फरवरी, 2022 तक चलेगा। इस दौरान गेमर्स डायमंड टॉप-अप करके फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं। बता दें कि प्लेयर्स को बस डायमंड टॉप अप करने के लिए पैसे खर्च करने होंगे। रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे आइटम बिल्कुल फ्री होंगे। इवेंट में मिल रहे फ्री फायर रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Garena Free Fire में Ruthless Jinx Bundle पाने के लिए इस तरह रिडीम करें She Tokens, बहुत आसान है तरीका
इवेंट में 100 डायमंड खरीदने पर Ferocious Facepaint, 300 डायमंड खरीदने पर SVD – Frozen Platinum और 500 डायमंड खरीदने पर Kungfu Tigers इमोट दिया जाएगा। आप नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिवॉर्ड पाने के लिए इवेंट से डायमंड टॉप अप कर सकते हैं। Also Read - Garena Free Fire Redeem Code Today (28 January): आज फ्री में मिलेगा Detective Panda, जानें कैसे करें रिवॉर्ड क्लेम?
रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने के लिए आपको इवेंट सेक्शन में जाकर Kungfu Tiger Top-Up को सिलेक्ट करना होगा। यहां से आप रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे।
Garena Free Fire में शुरू हुआ नया इवेंट, इमोट के साथ मिल रहे कई शानदार रिवॉर्ड View Story