गेम में तीन मैप हैं— Bermuda, Purgotary और Kalahari। हम यहां पर इन तीनों मैप में मौजूद उन लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर लूट बहुत अच्छी होती है। अच्छी लूट जमा करने के बाद आपकी जीत के चांस बढ़ जाएंगे। Free Fire इस वक्त भारत में सबसे पॉप्युलर मोबाइल गेम्स में से एक है। यह एक फास्ट पेस्ड गेम है,
Free Fire इस वक्त भारत में सबसे पॉप्युलर मोबाइल गेम्स में से एक है। यह एक फास्ट पेस्ड गेम है, जिसके बैटल रोयाल मोड में एक छोटे से आइलैंड पर 50 प्लेयर्स उतरते हैं और आखिर तक सर्वाइव करने वाला विजेता बनता है। फ्री फायर में मैच जीतने के लिए स्किल के साथ-साथ लैंडिंग स्पॉट्स भी काफी अहमियत रखते हैं। Also Read - Free Fire में Miguel से लेकर Laura तक 5 बेस्ट कैरेक्टर, जिन्हें आप गोल्ड कॉइन से खरीद सकते हैं
गेम में तीन मैप हैं— Bermuda, Purgotary और Kalahari। हम यहां पर इन तीनों मैप में मौजूद उन लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर लूट बहुत अच्छी होती है। अच्छी लूट जमा करने के बाद आपकी जीत के चांस बढ़ जाएंगे। Also Read - Free Fire Redeem Codes of 3rd September: यहां जानें आज के सभी रिडीम कोड्स और उनसे मिलने वाले कई शानदार Rewards
Bimasakti Strip एक छोटा सा एरिया है। यह Bermuda मैप के सेंटर में Peak और Clock Tower के बीच में पड़ता है। यहां पर लूट अच्छी होती है और लैंड करते ही धुआंधार लड़ाई होती है। अग्रेसिव गेम खेलने वालों के लिए यह सबसे बढ़िया जगह है। यहां पर एक्सपीरियंस काफी कुछ बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के Pochinki मैप जैसा ही मिलेगा। Also Read - Free Fire OB30 Advance Server: जानें रजिस्ट्रेशन डेट, डाउनलोड प्रोसेस और इससे मुफ्त रिवॉर्ड पाने का तरीका
Bermuda मैप का Clock Tower एक हॉट-स्पॉट एरिया है। यहां पर लूट अच्छी मिलती है मगर उतरने वाले प्लेयर्स बहुत ज्यादा होते हैं। इस एरिया में मौजूद दो बड़े घरों में सबसे बढ़िया ड्रॉप मिलती है, मगर भीड़ ज्यादा होने के चलते आपको फौरन ही लड़ाई शुरू करनी होती है।
Brasilia रीजन Purgatory मैप के सेंटर में पड़ता है। यहां बहुत सारे प्लेयर्स उतरते हैं, जिसकी वजह से यह एक अग्रेसिव गेम-प्ले एरिया है। लूट के मामले में Brasilia काफी अच्छा है। आपका पूरा स्क्वॉड यहां पर अच्छी लूट पा सकता है और गेम में शुरुआत से ही अपनी जीत के चांस बढ़ा सकता है।
Purgatory मैप का Bayfront एरिया Refinery के पड़ोस में पड़ता है। यह काफी दूर तक फैला हुआ है और यहां पर लूट भी अच्छी मिलती है। स्क्वॉड के साथ उतरने के लिए यह एरिया बढ़िया है और Refinery के मुकाबले यह थोड़ा सेफ भी है।
Kalahari मैप के Refinery रीजन में बहुत बढ़िया लूट मिलती है। मगर यहां भी बहुत सारे प्लेयर्स उतरते हैं, इसलिए आपको एनेमी का ध्यान रखते हुए खेलना होता है। यह स्पॉट Kalahari मैप के बीच में पड़ता है इसलिए यह एक अग्रेसिव एरिया है।
Free Fire के टॉप 5 लैंडिंग स्पॉट्स, जहां मिलती है सबसे बढ़िया लूट View Story