Free Fire में खुद को लास्ट तक जिंदा रखने और जीतने के लिए आपको दुश्मनों के हथियार से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने के बाद आप अपने आप को इस गेम में ज्यादा देर तक जिंदा रख पाएंगे। Free Fire में अगर आपको जीत हासिल करनी है तो लास्ट तक जिंदा रहना काफी जरूरी है। हर प्लेयर इस गेम
Free Fire में अगर आपको जीत हासिल करनी है तो लास्ट तक जिंदा रहना काफी जरूरी है। हर प्लेयर इस गेम में एक Booyah पाने के लिए ही अंतिम तक जिंदा रहना चाहता है और उसके लिए उसे खुद को मरने से बचना होता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि Free Fire में आखिर तक खुद को बचाकर रखने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। Also Read - Free Fire में Miguel से लेकर Laura तक 5 बेस्ट कैरेक्टर, जिन्हें आप गोल्ड कॉइन से खरीद सकते हैं
अगर आप अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर मैच खेल रहे हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि अपने स्क्वॉड के साथ ही रहें। अगर आप ऐसा करेंगे तो दुश्मन आसानी से आपके ऊपर अटैक नहीं कर पाएंगे। प्लेयर्स आमतौर पर अपने स्क्वॉड से अलग होकर मैप पर लैंड करते हैं, जो एक गलत तरीका है। ऐसे में दुश्मनों की टीम आपको घेर कर मार सकती है। Also Read - Free Fire Redeem Codes of 3rd September: यहां जानें आज के सभी रिडीम कोड्स और उनसे मिलने वाले कई शानदार Rewards
Free Fire के शुरुआती दौर में सर्वाइव करने के लिए एक गोल्डल रूल है कि कभी भी अपने दुश्मन का पीछा ना करें। अगर आप अपने किसी दुश्मन पर फायरिंग कर रहे हैं और वो बचकर भाग रहा है तो आप उसके पीछे ना भागें। अगर आप उसका Kill कर देते हैं तो ठीक है और अगर वो भाग जाता है आप उसका पीछा ना करें। दुश्मन का पीछा करने से आपका टाइम वेस्ट होता है और आपका ध्यान सिर्फ एक दुश्मन पर होता है। ऐसे में कोई दूसरा दुश्मन आपका Kill कर सकता है। Also Read - Free Fire OB30 Advance Server: जानें रजिस्ट्रेशन डेट, डाउनलोड प्रोसेस और इससे मुफ्त रिवॉर्ड पाने का तरीका
आप गेम की शुरुआत में लैंड करते वक्त हॉट-ड्रॉप स्पॉट्स पर लैंड ना करें और गेमिंग के दौरान भी हॉट-ड्रॉप वाले स्पॉट्स पर जाने से बचें। हॉट-ड्रॉप्स में मार-धाड़ काफी ज्यादा होती है और प्लेयर्स जल्दी मरकर गेम से बाहर हो जाते हैं। इसके अलावा यहां आपको लूट भी नहीं मिलेगा।
Free Fire में ज्यादा से ज्यादा देर तक जिंदा रहने के लिए जितना हो सकें उतना मेडकिट्स कलेक्ट करना जरूरी होता है। प्लेयर्स को हमेशा मेडकिट्स जमा करने का ध्यान रखना चाहिए। अगर प्लेयर्स को 50 damage लगता है तो वो मेडकिट के जरिए 75 HP तक अपना इलाज कर सकते हैं।
ऊपर बताएं गए सभी टिप्स को फॉलो करने के बाद भी बहुत बार प्लेयर्स का प्लान के अनुसार सारी चीजें नहीं होती है। अगर कोई दुश्मन प्लेयर गेम में आगे बढ़ रहा है तो एक सेफ लोकेशन पर पीछे हट जाना ज्यादा फायदेमंद होता है। मैच में जल्दी मर कर गेम से बाहर होने से ज्यादा अच्छा है कि आप कुछ मेडकिट और ग्लू वॉल्स का यूज कर लें। अगर प्लेयर्स के पास पीछे हटने का भी ऑप्शन नहीं है तो उसे अंत तक लड़ने की कोशिश करनी चाहिए।
Free Fire में लास्ट तक जिंदा रहना है तो फॉलो करें ये पांच टिप्स, फिर कोई नहीं कर पाएगा आपका Kill View Story