Free Fire MAX vs Apex Legends Mobile Comparison: इन दो बैटल रॉयल गेम्स को गेमर्स काफी पसंद करते हैं। Apex Legends का मोबाइल वर्जन कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया है। आइए हम आपको इन दोनों गेम्स का अंतर समझाते हैं। Free Fire MAX vs Apex Legends Mobile: फ्री फायर मैक्स और एपेक्स लेजेंड्स में से किसी एक गेम को खेलने कहा जाए तो आप
Free Fire MAX vs Apex Legends Mobile: फ्री फायर मैक्स और एपेक्स लेजेंड्स में से किसी एक गेम को खेलने कहा जाए तो आप किसे खेलना पसंद करेंगे। इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हमें पहले इन दोनों गेम्स के बारे में पूरी जानकारी लेनी होगी। आइए हम आपको इन दोनों बैटल रॉयल गेम्स के बारे में बताते है। Also Read - Free Fire MAX के नए OB34 अपडेट में मिलेगी नई स्नाइपर राइफल और AR गन, जानें क्या होगा खास
फ्री फायर मैक्स की बात करें तो इस गेम को कुछ महीने पहले इसके मेन वर्जन फ्री फायर के एक अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया था। अब इस गेम के मेन वर्जन को ही भारत सरकार ने बैन कर दिया है लेकिन Free Fire MAX को गेमर्स आज भी खेल सकते हैं। Garena ने अपने गेमर्स की सुविधा के लिए फ्री फायर की सेम आईडी से ही फ्री फायर मैक्स खेलने की सुविधा भी दे दी है। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem codes for 22 May 2022: इस तरह फ्री में मिलेंगे डायमंड रॉयल वाउचर्स समेत कई रिवॉर्ड्स
अब एपेक्स लेजेंड्स की बात करे तो इस गेम को इसके डेवलपर्स Respawn Entertainment ने कुछ दिन पहले ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर लिस्टेड किया है। इस गेम का डिजाइन और फॉर्मेट फ्री फायर मैक्स से मिलता जुलता ही है, हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं, जो इन दोनों को थोड़ा अलग बनाती है। इस वजह से हम इन दोनों गेम्स की तुलना कर रहे हैं। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये 5 कॉस्ट्यूम बढ़ा देंगे आपका गेमिंग स्टाइयल, जानें इनकी पूरी डिटेल
इन दोनों गेम को किस स्पेसिफिकेशंस वाले फोन में खेल सकते हैं।
प्रोसेसर: 1.3 GHz Dual Core Processor
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 4.4
रैम: 2 GB
स्टोरेज: 1.5 GB
इन दोनों गेम्स का अंतर तीन पॉइंट्स पर निर्भर किया है।
Free Fire MAX की बात करें तो इस गेम में बैटल रॉयल गेम्स के लिए मुख्य तौर पर चार मैप उपलब्ध हैं। इसमें Bermuda, Kalahari, Purgatory, और Alpine मैप शामिल हैं।
Apex Legends Mobile की बात करें तो इस गेम में अभी तक सिर्फ एक ही मैप उपलब्ध हैं, जिसका नाम World’s stage है।
इन दोनों गेम्स में कैरेक्टर्स होते हैं, जो इन्हें काफी स्टाइलिश बनाते हैं। हालांकि इनमें एक बड़ा अंतर है कि फ्री फायर मैक्स में एक्टिव और पैसिव दो तरह के कैरेक्टर्स होते हैं लेकिन एपेक्स लेजेंड्स में ऐसा नहीं होता है। इस गेम में कैरेक्टर्स की एबिलिटी तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है पैसिव, टैक्टिकल और अल्टीमेट।
इन दोनों गेम्स का game play काफी अलग होता है। Apex Legends Mobile में स्क्वाड गेम प्ले टाइप का खेल होता है। इसमें एक टीम के तीन लेजेंड्स बाकी 19 टीम्स के साथ फाइट करते हैं, और अगर लास्ट तक बच गए तो जीत जाते हैं। इस गेम में टोटल 20 प्लेयर्स होते हैं।
फ्री फायर मैक्स की बात करें तो इस गेम में प्लेयर स्क्वाड के साथ साथ सोलो, दुओ में भी गेम खेल सकते हैं। इसके एक मैच में 50 प्लेयर्स होते हैं।
Free Fire MAX vs Apex Legends Mobile: जानें इन दोनों में क्या है अंतर, और कौनसा है बेहतर View Story