Free Fire MAX के इस Incubator में Rampage Earthstomper AUG की चार स्किन मौजूद हैं। इनमें से सबसे पॉपुलर गन Mars Landcrusher है। Free Fire MAX में Incubator लेजेंडरी आइटम हासिल करने का सबसे बढ़िया जरिया है। यह एक स्पिन स्टोर है, जो गेम
Free Fire MAX में Incubator लेजेंडरी आइटम हासिल करने का सबसे बढ़िया जरिया है। यह एक स्पिन स्टोर है, जो गेम के Luck Royale सेक्शन में मिलता है। प्लेयर्स यहां पर डायमंड की मदद से व्हील को स्पिन करके लेजेंडरी आइटम हासिल कर सकते हैं। इसमें ज्यादातर स्पेशल कैरेक्टर बंडल और गन स्किन जैसे आइटम मिलते हैं। Also Read - Free Fire MAX में बदल गया स्टोर का अंदाज, स्किन और इमोट ढूंढना हुआ आसान
इस बार Free Fire MAX के Incubator में Rampage Earthstomper AUG गन स्किन मिल रही हैं। यहां पर एक स्पिन करने के लिए 40 डायमंड खर्च होते हैं और 5 स्पिन एक साथ करने पर 180 डायमंड खर्च होते हैं। आइए जानते हैं आप इस नए Incubator में किस तरह इन स्किन को हासिल कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री रेयर Wiggle Walk इमोट, जानें तरीका
Free Fire MAX का नया Incubator गेम में 20 जून को ऐक्टिव हुआ था। यह आने वाले 18 दिन तक मौजूद रहेगा। इस दौरान प्लेयर्स इवेंट में हिस्सा लेकर Rampage Earthstomper AUG गन स्किन हासिल कर सकते हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Codes 22 June 2022: फ्री में मिलेंगे Bundles और Gun Skins, जानें कैसे करें क्लेम
इस Incubator में Rampage Earthstomper AUG की चार स्किन मौजूद हैं। इनमें से सबसे पॉपुलर गन Mars Landcrusher है। इसे हासिल करने के लिए आपको इवेंट में डायमंड खर्च करके स्पिन करना होगा। जैसा कि हमने पहले बताया, एक स्पिन की कीमत 40 डायमंड है और 5 स्पिन के लिए 180 डायमंड खर्च होंगे।
डायमंड एक इन-गेम करेंसी है, जिसे हासिल करने के लिए आपको असली के पैसे खर्च करने पड़ते हैं। 80 रुपये में 100 डायमंड मिलते हैं, 250 रुपये में 310 डायमंड मिलते हैं और 400 रुपये में 520 डायमंड मौजूद हैं। प्लेयर्स को 800, 1600 और 4000 रुपये में 1060, 2180 और 5600 डायमंड मिलते हैं।
Incubator में AUG – Mars Landcrusher गन स्किन को हासिल करने के लिए प्लेयर्स को गन के तीन Earthstomper ब्लूप्रिन्ट और सात Evolution Stones हासिल करने होंगे। यह गन स्किन डैमेज को बहुत ज्यादा बढ़ा देती है। इसके साथ ही यह रेंज को भी बढ़ाती है। मगर, इसकी एवज में गन की रीलोड स्पीड कम हो जाती है।
Free Fire MAX Incubator इवेंट में स्पिन करने पर आपको प्राइज पूल में मौजूद कोई भी इनाम रैंडम तरीके से मिलता है। प्राइज पूल में मौजूद आइटम की लिस्ट नीचे मौजूद है:
Blueprint: Earthstomper Guns और Evolution Stones हासिल करने के बाद प्लेयर्स Rampage Earthstomper AUG स्किन क्लेम कर सकते हैं। हर स्किन के लिए ब्लूप्रिन्ट और स्टोन की संख्या अलग है। यह इस प्रकार है:
इन इनाम को हासिल करने के लिए आपको Incubator में डायमंड खर्च करके स्पिन करना होगा। ब्लूप्रिन्ट और स्टोन की संख्या के आधार पर आप अपनी पसंद की Rampage Earthstomper AUG स्किन क्लेम कर सकते हैं।
Free Fire MAX Incubator में आई लेजेंडरी Earthstomper गन स्किन, ऐसे करें क्लेम View Story