Free Fire में तीन मैप हैं— Bermuda, Kalahari और Purgatory। हम यहां पर आपको गेम के अलग-अलग मैप्स के 5 बढ़िया लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में आपको बताने वाले हैं, जहां आप बिना लड़ाई किए आराम से लूट जमा कर सकते हैं और मैच के लिए तैयार हो सकते हैं। Free Fire एक फास्ट पेस्ड गेम है, जहां एक आइलैंड पर 50 प्लेयर्स उतरते हैं और आखिर तक सर्वाइव करने
Free Fire एक फास्ट पेस्ड गेम है, जहां एक आइलैंड पर 50 प्लेयर्स उतरते हैं और आखिर तक सर्वाइव करने वाला विजेता बनता है। गेम को जीतने में बहुत सारे फैक्टर काम करते हैं जिनमें से landing spots भी काफी अहमियत रखते हैं। सही लोकेशन का चुनाव आपको इस बैटल रोयाल में आखिर तक ले जा सकता है, जिससे जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। हम यहां पर आपको Free Fire के अलग-अलग मैप्स के 5 बढ़िया लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में आपको बताने वाले हैं, जहां आप बिना लड़ाई किए आराम से लूट जमा कर सकते हैं और मैच के लिए तैयार हो सकते हैं। Also Read - Free Fire में Miguel से लेकर Laura तक 5 बेस्ट कैरेक्टर, जिन्हें आप गोल्ड कॉइन से खरीद सकते हैं
सेफ गेम खेलने वालों के लिए Bermuda मैप का Cape Town रीजन लैंड करने के लिए सही है। यह एरिया बरमूडा मैप के साइड में है इसलिए यहां पर बहुत कम प्लेयर्स उतरते हैं। मगर यहां पर लूट काफी अच्छी होती है। Cape Town की बिल्डिंग्स कवर लेने या छिपकर हमला करने के लिए भी बढ़िया हैं। अगर पहला सर्कल इधर बनता है तो आपके पास एडवांटेज रहेगा। Also Read - Free Fire Redeem Codes of 3rd September: यहां जानें आज के सभी रिडीम कोड्स और उनसे मिलने वाले कई शानदार Rewards
यह एरिया रैंक पुश करने वाले प्लेयर्स के लिए अच्छा है। यह मैप के नॉर्थ-एंड पर पड़ता है और बहुत कम प्लेयर्स ही यहां पर उतरते हैं। यहां पर लूट बहुत अच्छी होती है और इसे पिक करना भी बहुत आसान है। Also Read - Free Fire OB30 Advance Server: जानें रजिस्ट्रेशन डेट, डाउनलोड प्रोसेस और इससे मुफ्त रिवॉर्ड पाने का तरीका
Bermuda का Hanger एरिया बड़ी दूर तक फैला हुआ है। यह मैप के वेस्टर्न साइड में है जहां पर प्लेयर्स उतरते तो हैं मगर भीड़ बहुत ज्यादा नहीं होती। Hangar में लूट भी काफी बढ़िया होती है। यहां का ओपन एरिया आपको लूट करके भागने का भी ऑप्शन देता है और आखिर तक रुक कर रैंक पुश करने का भी।
Purgatory का यह एरिया रैंक पुश करने वालों के सबसे बढ़िया है। Mt Villa में लूट बहुत अच्छी तो नहीं होती मगर एक स्क्वॉड के लिए काफी है। यहां बहुत कम लोग उतरते हैं और इसलिए आप आराम से गियर-अप होकर गेम में आगे बढ़ सकते हैं।
Graveyard पॉप्युलर स्पॉट नहीं है मगर इस छोटे से एरिया में अच्छी लूट मिल जाती है। मगर यह लूट चार लोगों के स्क्वॉड भर की नहीं होती। यहां पर आप solo या duo मोड में उतर सकते हैं। यह एरिया साइड में है इसलिए यहां उतरने वाले प्लेयर कम ही होते हैं।
Free Fire के 5 best landing spots, जहां खतरा कम है मगर लूट मिलती है बढ़िया View Story