FAUG Game is now available for worldwide like PUBG Mobile : PUBG Mobile के भारत में बैन होने के बाद इस गेम की घोषणा की गई थी। लोग इसे PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, FAUG गेम PUBG Mobile से बिलकुल अलग है। Google Play Store पर इसे 5 मिलियन यानी कि 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। FAUG गेम को अब ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इस एक्शन गेम को पिछले महीने 26 जनवरी को भारत में
FAUG गेम को अब ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इस एक्शन गेम को पिछले महीने 26 जनवरी को भारत में लॉन्च किया गया है। PUBG Mobile की तरह ही अब इस गेम को ग्लोबली खेला जा सकता है। nCore Games ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। लॉन्च के महज कुछ दिनों के अंदर ही यह Google Play Store पर टॉप फ्री गेम बन गया है। Also Read - PUBG New State की इन-गेम करेंसी की कीमत आई सामने, जानिए कितना करना होगा खर्च
PUBG Mobile के भारत में बैन होने के बाद इस गेम की घोषणा की गई थी। लोग इसे PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, FAUG गेम PUBG Mobile से बिलकुल अलग है। Google Play Store पर इसे 5 मिलियन यानी कि 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह एक्शन गेम फिलहाल केवल Android यूजर्स के लिए ही है। जल्द ही इस गेम को iOS यूजर के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी साइज 460MB है और इसे एक बेसिक स्मार्टफोन पर खेला जा सकता है। Also Read - PUBG Mobile 1.6 Update इस सप्ताह होगा रोला आउट, पिछले पैच के कई बग्स होंगे फिक्स
FAU-G goes global 🌍 #1 Free game FAU-G, proudly made in India, is now available worldwide. Also Read - Twitter ने लॉन्च किया Super Follow फीचर, अब यूजर्स कर पाएंगे अच्छी कमाई
Download now: #FAUG #atmanirbharbharat@vishalgondal @akshaykumar @dayanidhimg @BharatKeVeer pic.twitter.com/d0VRG4DynY
— nCORE Games (@nCore_games) February 3, 2021
FAUG गेम भारत-चीन बॉर्डर पर स्तिथ गलवान घाटी पर आधारित है। कंपनी ने फिलहाल इस गेम के लिए कैम्पेन मोड (Campaign Mode) ही रोल आउट किया है। आने वाले दिनों में इसके दो और गेम प्ले-मोड- Team Deathmatch (5v5) और Free for All जोड़े जाएंगे। इसके बाद इसे खेलने वाले यूजर्स की संख्या में और भी बढ़त देखने को मिल सकती है।
FAUG (Fearless And United Guard) गेम में भारतीय सैनिक अपने सीमा की रक्षा के लिए चीनी सैनिकों के साथ-साथ प्रतिकूल वातावरण का भी सामना बहादुरी से करते हैं। इसकी कहानी 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हो रही झड़प के साथ शुरू होती है। इस गेम में बॉर्डर पर भारतीय सैनिक और चीनी सेना के बीच हो रहे झड़प में कुछ सैनिक अपने बेस से बिछड़ जाते हैं जिसे ढूंढ़ने के लिए इक सिख सैनिक जाता है और फिर दुश्मन सैनिक के साथ हाथापाई करके उसे बचाने की कोशिश करता है।
PUBG की तरह FAUG भी ग्लोबली हुआ लॉन्च, Google Play Store पर बादशाहत बरकरार View Story