हाल ही में Elon Musk ने Twitter Deal को लेकर तीन मुश्किल या अनसुलझे पॉइंट रखे थे, जिनमें से एक शेयरहोल्डर वोट भी है। आइए इसके बारे में जानते हैं। Elon Musk की ट्विटर डील को कंपनी बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। एक रेग्युलेटरी फाइलिंग के
Elon Musk की ट्विटर डील को कंपनी बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। एक रेग्युलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Twitter बोर्ड ने एक मत होकर शेयरहोल्डर्स को कंपनी की 44 बिलियन डॉलर डील को सहमति देने का सुझाव दिया। Also Read - Twitter के Edit और Dislike बटन का इंतजार खत्म! रोल आउट होने लगे फीचर्स
बोर्ड ने SEC फाइलिंग में शामिल निवेशकों को एक पत्र में कहा “यह निर्धारित किया गया है कि विलय समझौता उचित है और इसके द्वारा सुझाए गए विलय और अन्य लेनदेन सही हैं और ट्विटर और उसके शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में हैं।” Also Read - Elon Musk ने Twitter खरीदा तो कंपनी में हो सकती है छंटनी, जानें मीटिंग में हुई क्या बात
इस लेटर में यह नहीं पता चला कि शेयरहोल्डर वोट कब होगा। मगर, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जुलाई के आखिर या अगस्त के शुरुआत में होगा। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर डील को लेकर तीन मुश्किल या अनसुलझे पॉइंट रखे थे, जिनमें से एक शेयरहोल्डर वोट भी है। आइए इसके बारे में जानते हैं। Also Read - WeChat, TikTok की तरह हो सकता है Twitter का भविष्य, Elon Musk ने बताया प्लान
मंगलवार को Qatar Economic Forum पर Elon Musk ने ब्लूमबर्ग को एक इंटरव्यू में बताया कि ट्विटर डील को लेकर अभी तीन अनसुलझे पॉइंट हैं। इनमें से एक बॉट इशू है, जिसके बारे में एलन मस्क पहले भी काफी चर्चा कर चुके हैं। दूसरा इशू शेयरहोल्डर अप्रूवल है। तीसरा अनसुलझा पॉइंट यह है कि क्या डील का कर्ज वाला हिस्सा साथ आएगा। मस्क ने कहा कि डील पूरा होने से पहले इन तीनों पहलुओं का हल होना जरूरी है।
Elon Musk ने पिछले हफ्ते Twitter कर्मचारियों के साथ पहला Q&A सेशन अटेन्ड किया था। इस मीटिंग में एलन ने ट्विटर को लेकर अपने विजन की चर्चा की और बताया कि किस तरह ट्विटर 1 बिलियन यूजर्स के टारगेट को हासिल कर सकता है। इन्होंने कंपनी के रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए भी कुछ विचार सामने रखे।
जब Elon Musk से पूछा गया कि Twitter किस तरह यूजर बेस और एंगेजमेंट को बढ़ा सकता है, तो इन्होंने कहा कि प्लैटफॉर्म को यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को मनोरंजन और जानकारी मिल रही है। इन्होंने ट्विटर को WeChat और TikTok से प्रेरणा लेने के लिए भी कहा।
इन्होंने कहा कि चीन का WeChat एक सुपर ऐप है, जो सोशल मीडिया के साथ पेमेंट, गेम्स और राइड सर्विस तक देता है। चीन के बाहर कोई WeChat नहीं है। इन्होंने कहा कि चीन में आप WeChat में जीते हैं। अगर ये ट्विटर में इसी तरह का सिस्टम बना सकते हैं तो ये काफी बड़ी कामयाबी होगी।
Elon Musk ने TikTok के ऐल्गरिदम की भी तारीफ की। इन्होंने कहा कि यह लोगों को बोर नहीं होने देता। इन्होंने कहा कि ये भी ट्विटर को इसी तरह दिलचस्प बना सकते हैं। इन्होंने कहा कि Twitter लोगों को गंभीर मुद्दों के बारे में बताने का बढ़िया काम कर सकता है।
Elon Musk की Twitter डील को बोर्ड ने दी हरी झंडी, लेकिन अभी बाकी हैं '3 मुश्किल' View Story