Daiwa ने भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में दो टीवी D32S7B और D40HDRS लॉन्च किए हैं। Daiwa ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी भारत में 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्ट टीवी की भारत में सेल जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में शुरू होगी। Daiwa ने भारत में दो नए बजट स्मार्ट टीवी (Smart TV) D32S7B और D40HDRS लॉन्च किए हैं। ये दो स्मार्ट टीवी दो
Daiwa ने भारत में दो नए बजट स्मार्ट टीवी (Smart TV) D32S7B और D40HDRS लॉन्च किए हैं। ये दो स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज क्रमश: 32 इंच और 39 इंच में लॉन्च किए गए हैं। इससे पहले कंपनी ने भारत में कुछ महीने पहले 43 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। Daiwa के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को Alexa सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको Daiwa के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं। Also Read - Flipkart Big Savings Days Sale 2021: Realme, OnePlus समेत इन Top-5 Smart TV पर मिल रहा भरपूर डिस्काउंट ऑफर्स
Daiwa के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी D32S7B (32-inch) को भारत में 15,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही 39 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी को D40HDRS (39-inch) को भारत में 21,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। दोनों की स्मार्ट टीवी की सेल जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में शुरू होगी। Also Read - Infinix X1 40 इंच का Android Smart TV हुआ भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Daiwa D32S7B और D40HDRS स्मार्ट टीवी Alexa-सपोर्ट के साथ आते हैं। इन दोनों स्मार्ट टीवी के साथ रिपोर्ट में भी Alexa सपोर्ट के लिए माइक्रोफोन दिया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में Disney+ Hotstar और Sony LIV जैसे OTT प्लेटफॉर्म के लिए सीधा बटन दिया है। दोनों ही स्मार्ट टीवी Daiwa D32S7B और D40HDRS HD-ready हैं, जिनकी डिस्प्ले का रेजलूशन 1366 X 768 पिक्सल है। इससे पहले कंपनी भारत में 43 इंच स्क्रीन के साथ Full HD स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है। Also Read - OnePlus ने अपने कई Smart TV के दाम बढ़ाए, कीमतों में हुआ 7000 रुपये तक का इजाफा
Daiwa D32S7B और D40HDRS दोनों की स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट, Bluetooth और स्क्रीन मिररिंग के लिए E-Share दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन को इन टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। लेटेस्ट Daiwa D32S7B और D40HDRS स्मार्ट टीवी क्वाड कोर ARM Cortex-A35-बेस्ड चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं। फिलहाल कंपनी ने चिपसेट के ब्रांड को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। दोनों स्मार्ट टीवी Android 8.0 पर रन करते हैं।
दोनों Daiwa D32S7B और D40HDRS स्मार्ट टीवी में 1GB की RAM और 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों की टीवी कंपनी के इन-हाउस सॉफ्टवेयर ‘The Big Wall’ के साथ आता है जिसके जरिए यूजर्स Disney+ Hotstar, Sony Liv, Eros Now, Voot, Amazon Prime Video, Netflix, और YouTube पर अपलोड 2500000+ घंटे का कंटेट देख सकते हैं। दोनों टीवी में यूजर्स को एक साल की वारंटी मिलती है।
Daiwa ने भारत में Alexa सपोर्ट के साथ लॉन्च किए दो Smart TV, जानें कीमत और फीचर्स View Story