भारत सरकार ने 2020 में पॉपुलर मोबाइल शूटिंग गेम PUBG Mobile को बैन कर दिया था। इस बैन के पीछे कई सारे कारण थे, जिनमें गेम का चीनी कनेक्शन, देश की सुरक्षा को खतरा और हिंसक गेम प्ले जैसी चीजें शामिल थीं। गेम के साउथ कोरियन डेवलपर क्राफ्टन ने कुछ बदलाव के साथ इस गेम का रीहैश्ड वर्जन Battlegrounds Mobile India या BGMI मोबाइल गेम को 2021 में लॉन्च किया। Also Read - BGMI Ban in India: पबजी मोबाइल के बाद BGMI भी हुआ भारत में बैन, जानें वजह
मगर अब इस गेम को भी भारत में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। BGMI प्लेयर्स के लिए यह बुरी खबर है, लेकिन अगर आपको मोबाइल शूटर गेम्स पसंद हैं तो आपके पास इसके ढेरों विकल्प मौजूद हैं। हम यहां पर आपको BGMI के Top 5 Alternative Mobile Games के बारे में बताएंगे। Also Read - BGMI में Conqueror Tier तक पहुंचना होगा आसान, बस फॉलो करें ये टिप्स
मोबाइल शूटर गेम्स में लेटेस्ट एंट्री Apex Legends Mobile की है। इसे Respawn Entertainments ने 17 मई 2022 को लॉन्च किया था। लॉन्च के महज 13 दिनों में ही इस गेम ने पबजी मोबाइल को पछाड़ कर मई 2022 में दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया था। Apex Legends Mobile का गेमिंग एक्सपीरियन्स कंसोल और PC जैसा ही है। यहां पर कैरेक्टर या लेजेंड बहुत अहमियत रखते हैं। इनकी एबिलिटी गेम को मजेदार भी बनाती है। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGIS) Series 2022 के लिए इस दिन से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, जानें प्रोसेस
New State Mobile को पहले PUBG New State के नाम से जाना जाता था। यह भी एक बैटल रोयाल टाइटल है, जिसके पीछे भी PUBG Mobile और BGMI डेवलपर क्राफ्टन है। इस मोबाइल गेम में फ्यूचरिस्टिक एलीमेंट हैं और यह ग्राफिक्स के मामले में क्राफ्टन के पुराने मोबाइल से बहुत आगे है। इस गेम में BR मोड समेत TDM के भी मैप अलग हैं।
Fortnite आज के वक्त में एक मोबाइल शूटर गेम से काफी आगे बढ़ चुका है, लेकिन इस गेम का कोर अभी भी बैटल रोयाल है। यह एक मजेदार गेम है, जो फाइट के साथ टेरेन-बिल्डिंग को जोड़ता है। यहां पर अक्सर पॉपुलर मूवी, टीवी सीरीज, एनिमे और दूसरे गेम्स के साथ कोलैब होता है, जिसके साथ Fortnite में एक से बढ़कर एक कैरेक्टर स्किन जोड़ी जाती हैं।
Critical Ops भी एक मोबाइल शूटर गेम है, जहां प्लेयर्स 5-5 की टीम में एक दूसरे का मुकाबला करते हैं। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। गेम के ग्राफिक्स अच्छे हैं और यहां पर कंट्रोल भी पबजी और BGMI जैसा ही है।
गेमिंग इंडस्ट्री में Call of Duty का बहुत बड़ा नाम है। यह गेम PC और कंसोल पर ढेरों रिकॉर्ड बनाने के बाद अक्टूबर 2019 में मोबाइल पर लॉन्च हुआ। यह अपने समय का सबसे बड़ा मोबाइल गेम लॉन्च था, जिसने डाउनलोड के मामले में नए रिकॉर्ड भी बनाए। पबजी और BGMI की तरह इस शूटर गेम में भी डेथमैच और बैटल रोयाल जैसे मोड मिलते हैं, लेकिन यह ग्राफिक्स के मामले में इन दोनों को पीछे छोड़ देता है।